बुधवार की दोपहर CBSE 12वीं के नतीजे जारी, 17000 से अधिक विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक. 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

बुधवार की दोपहर CBSE 12वीं के नतीजे जारी, 17000 से अधिक विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक. 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा kshititech

CBSE 12वीं के नतीजे जारी, 17000 से अधिक विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बुधवार की दोपहर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।ऐसे में छात्र तीन ऐसे तरीके हैं जिससे अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो तरीके जिससे रिजल्ट चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी किया जा सकता है।इस वर्ष कुल 85.20% विद्यार्थी सफल रहे, जो पिछले वर्ष के 88.39% के मुकाबले 3.19% कम है।इस साल कुल 15,07,109 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 14,96,307 थी।छात्राओं का सफलता प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि छात्रों का 82.13% रहा।छात्राओं ने छात्रों की तुलना में 6.73% बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है।परीक्षा के लिए कुल 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए अनिवार्य रूप से ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली अपनाई।इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कुल 98,66,222 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई।

प्रातिक्रिया दे