पेट्रोल पंप मालिक की आंखों में धूल झोंककर 65 लाख रुपए का बड़ा घपला कर दिया पंप के ही कर्मचारी ने, मामला सामने आने पर मालिक रह गया हक्का-बक्का, मलिक के अति विश्वास के चलते कर्मचारी ने कर दी बड़ी घटना, मलिक गगन जयपुरिया ने कहा-राजनैतिक कार्यों में व्यस्तता के चलते नहीं देख पता था हिसाब किताब

पेट्रोल पंप मालिक की आंखों में धूल झोंककर 65 लाख रुपए का बड़ा घपला कर दिया पंप के ही कर्मचारी ने, मामला सामने आने पर मालिक रह गया हक्का-बक्का, मलिक के अति विश्वास के चलते कर्मचारी ने कर दी बड़ी घटना, मलिक गगन जयपुरिया ने कहा-राजनैतिक कार्यों में व्यस्तता के चलते नहीं देख पता था हिसाब किताब kshititech

पेट्रोल पंप मालिक की आंखों में धूल झोंककर 65 लाख रुपए का बड़ा घपला कर दिया पंप के ही कर्मचारी ने, मामला सामने आने पर मालिक रह गया हक्का-बक्का, मलिक के अति विश्वास के चलते कर्मचारी ने कर दी बड़ी घटना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
.
सक्ति- शक्ति जिले के सारागांव इलाके में भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा जिले के उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया के पेट्रोल पंप में पंप के ही कर्मचारी ने मलिक के अति विश्वास का फायदा उठाते हुए 65 लाख रुपए का बड़ा घपला कर दिया, तथा मलिक को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह हक्का-बक्का रह गया एवं उसने तत्काल उपरोक्त मामले की पूरी सूचना पुलिस थाने में दी, प्रार्थी गगन जयपुरिया द्वारा रिसोर्ट दर्ज कराया कि 26.01.25 से 23.09.25 के मध्य प्रार्थी के सारागांव ग्रेड में स्थित प्योर पेट्रेलियम पेट्रोल पम्प में काम कर रहे नीरज कुमार पटेल के द्वारा कुल 6500000/- (पैंसठ लाख रूपये) को षड़यंत्र पूर्वक गबन कर लिया है। गबन करने में उसके पिता लोचन प्रसाद साहू एवं भाई धीरज कुमार साहू ने साथ दिया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में गबन करने वाले अरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए अलग अलग जगहों पर टीम रवाना हुआ था। इसी कड़ी में एसडीओपी चांपा यदुमनी सिदार के नेतृत्व में तत्काल आरोपीयो की पता पतलाश में जुट गये मुख्य आरोपी नीरज कुमार साहू फरार था जिसे सायबर तकनीकी के माध्यम से रायपुर से तरफ पकड़ा, जिसको घटना के संबंध में बारिकी से पुछताछ कर आरोपी का मेमोरडण्म कथन लिया गया, जो बताये की उक्त पेट्रोल पम्प में 2022 से काम करते आ रहा था। पूरा डीजल पेट्रोल की बिक्री का लेन देन एवं बैंक का पूरा काम करता था मालिक पेट्रोल पम्प नही आता था और हिसाब किताब नहीं करता था उसी का फायदा उठाकर कुल 6500000/- (पैंसठ लाख रूपये) को -षड़यंत्र पूर्वक गबन किया है और लगभग सभी पैसे को निकालकर जुआ सट्टा में हार गया व कुछ रकम अपने पिता लोचन प्रसाद साहू और भाई धीरज साहू को -ट्रेक्टर का किस्त पटाने के लिए दिया है,और दोनो का पेट्रोल पम्प के गबन के बारे में भी बताया है। पकडे जाने के डर से भाग गया और नकद रखे 50000 रूपये खर्च कर दिये है और 50000 रूपये बचा। बाद में आरोपी नीरज कुमार साहू से बात करने पर नकदी रकम 50000 रूपये एवं मो.सा. जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी लोचन प्रसाद साहू और भाई धीरज साहू का पता तलाश कर पकड़ा गया,जिसको हिरासत में लेकर पुछताछ किया जो दोनो जूर्म स्वीकार किये जाने पर आरोपी लोचन प्रसाद साहू के पेश करने पर एक ट्रेक्टर को जप्त किया गया है। तीनो को षड्यंत्र कर गबन करना पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी साइबर सेल, स.उ.नि. विवेक कुमार सिंह,प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, राजकुमार चंद्रा, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, माखन साहू, शहबाज अहमद, श्रीकांत सिंह, प्रतीक सिंह सायबर सेल जांजगीर एवं उप निरीक्षक के. पी. सिह थाना प्रभारी थाना बम्हनीडीह, प्र.आर. मिलन राठौर, सुनील सिंह, आरक्षक जयराम बिंझवार, शैलेन्द्र राठौर, दिलीप माधूर, सचेन्द्र साहू व थाना स्टाप का विशेष योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading