बड़ी खबर-मुख्यमंत्री ने करी मांग- देश में सिर्फ 100 और 200 के नोट ही रहे चलन में. 500 और 2000 के नोट होने चाहिए बंद. भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम




बड़ी खबर-मुख्यमंत्री ने करी मांग- देश में सिर्फ 100 और 200 के नोट ही रहे चलन में. 500 और 2000 के नोट होने चाहिए बंद. भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने देश में 500 और 2000 रुपये के बड़े नोटों को खत्म करने की मांग की है. सोमवार को उन्होंने कहा कि ज्यादा मूल्य वाले करेंसी नोटों को बंद करने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिल सकती है. साथ ही इससे संपत्ति निर्माण और गरीबी उन्मूलन की दिशा में भी काम करना आसान होगा. नायडू ने डिजिटल करेंसी और तकनीक आधारित शासन व्यवस्था की वकालत करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठा चुके हैं और आगे भी उठाते रहेंगे.





