ब्रेकिंग न्यूज़-17000 हजार रुपए किलो लुढ़क गई चांदी. सोना भी हुआ ₹3000 सस्ता

ब्रेकिंग न्यूज़-17000 हजार रुपए किलो लुढ़क गई चांदी. सोना भी हुआ ₹3000 सस्ता kshititech

बड़ा उलटफेर! पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो वहीं चांदी 17000 और सोना 3000 रुपये हुआ सस्ता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत सरकार ने जब सोने के आयात पर कस्‍टम ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15 प्रत‍िशत क‍ियाा तो घरेलू लेवल पर एक ही द‍िन में दाम में जबरदस्‍त तेजी देखी गई. लेक‍िन सोने की कीमत पर इंटरनेशनल मार्केट में चल रही हलचल का भी असर पड़ता है. ग्‍लोबल उथल-पुथल और इकोनॉम‍िक पॉल‍िसी में बदलाव का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को म‍िल रहा है. दो द‍िन पहले तेजी का र‍िकॉर्ड बनाने वाली सोना और चांदी शुक्रवार सुबह ऐसा टूटा क‍ि इससे न‍िवेशक और आम खरीदार चौंक गए. सोना शुक्रवार को 3000 रुपये और चांदी करीब 17000 रुपये क‍िलो टूट गई. सोने और चांदी के दाम में यह ग‍िरावट एमसीएक्‍स (MCX), बुल‍ियन मार्केट और सर्राफा बाजार सभी जगह देखी जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार सुबह सोना 2918 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम की ग‍िरावट के साथ 159060 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर देखा गया. वहीं, चांदी 16863 (5 प्रत‍िशत से भी ज्‍यादा) टूटकर 274239 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर देखी गई. बुल‍ियन मार्केट की बात करें तो यहां भी सोना और चांदी दोनों ही टूट गए. नई द‍िल्‍ली के बुल‍ियन मार्केट में 24 कैरेट वाला सोना 2920 रुपये की ग‍िरावट के साथ 159,160 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आ गया. इसी तरह चांदी 17590 रुपये ग‍िरकर 273,140 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर आ गई. आम आदमी पर सोने-चांदी की कीमत में उठापटक का सबसे ज्‍यादा असर सर्राफा बाजार से पड़ता है. द‍िल्‍ली के सर्राफा मार्केट में दाम 2020 रुपये प्रत‍ि क‍िलो ग‍िरकर  16,0240 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम रह गया. यह ग‍िरावट देश की अलग-अलग सर्राफा मंडी में कम-ज्‍यादा हो सकती है. सोने और चांदी की कीमत में एक द‍िन पहले गुरुवार को बंद हुए कारोबारी सत्र में भी ग‍िरावट देखी गई थी.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading