ब्रेकिंगन्यूज़-100 करोड़ की संपत्ति का मालिक बना सड़क विभाग का इंजीनियर- एसीबी ने मारा इंजीनियर साहब के सभी ठिकानों पर छापा

ब्रेकिंगन्यूज़-100 करोड़ की संपत्ति का मालिक बना सड़क विभाग का इंजीनियर- एसीबी ने मारा इंजीनियर साहब के सभी ठिकानों पर छापा kshititech

100 करोड़ की संपत्ति का मालिक बना सड़क विभाग का इंजीनियर- एसीबी ने मारा इंजीनियर साहब के सभी ठिकानों पर छापा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने सड़क एवं भवन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ मोहन नाइक जरूपला को गिरफ्तार किया है। सरकारी सेवा में रहते हुए अपनी आय अधिक संपत्ति के आरोपों के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।इस कार्रवाई के तहत एसीबी अधिकारियों ने कार्यालय, आवास और उनके रिश्तेदारों व सहयोगियों से जुड़े 15 अन्य ठिकानों पर एक साथ छापामारी की।जांचकर्ताओं द्वारा की गई इस व्यापक छापामारी के दौरान भारी मात्रा में अचल संपत्ति का पता चला है। एसीबी के अनुसार, अब तक की खोज में निजामाबाद जिले के डिचपल्ली मंडल के मुल्लांगी गांव में 19.38 एकड़ में फैली पांच कृषि भूमि मिली हैं, जिनकी सरकारी कीमत लगभग 82.9 लाख रुपये आंकी गई है।इसके अलावा, अधिकारियों को हैदराबाद के आलीशान इलाकों में सात फ्लैट भी मिले हैं, जिनमें से तीन कोमपल्ली और चार गाचीबावली में स्थित हैं। इन फ्लैट्स का कुल आधिकारिक मूल्य लगभग 7.35 करोड़ रुपये है।संपत्तियों की सूची यहीं खत्म नहीं होती, जांच में मियापुर में लगभग 2.5 करोड़ रुपये का एक ट्रिपलेक्स विला और कुकटपल्ली में लगभग 62.14 लाख रुपये का एक नवनिर्मित मकान भी सामने आया है। साथ ही निजामपेट में एक और नए विला को खरीदने के लिए दिए गए 1 करोड़ रुपये के एडवांस पेमेंट का भी पता चला है।अचल संपत्तियों के साथ-साथ एसीबी ने बड़े पैमाने पर नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान भी बरामद किया है। तलाशी के दौरान 55 लाख रुपये कैश और लगभग 1.44 करोड़ रुपये के बैंक डिपॉजिट फ्रीज किए गए हैं।इसके अलावा करीब 2.5 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण मिले हैं, जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है, और 3.6 लाख रुपये मूल्य के करीब 6 किलोग्राम चांदी के जेवरात जब्त किए गए हैं।आरोपी के ठिकानों से 1.26 करोड़ रुपये का कीमती घरेलू सामान, 11.25 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और 25 लाख रुपये की दो लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गई हैं, जिसमें 9 मोबाइल फोन और 4 लैपटॉप शामिल हैं।एसीबी ने अब तक मिली संपत्तियों के आधार पर कुल आधिकारिक मूल्य लगभग 17.95 करोड़ रुपये आंका है। हालांकि, जांच अधिकारियों का स्पष्ट रूप से मानना है कि हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट की मौजूदा आसमान छूती कीमतों को देखते हुए इन संपत्तियों का वास्तविक बाजार मूल्य बेहद ज्यादा होगा। अनुमान के मुताबिक यह आंकड़ा आसानी से 100 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ एसीबी अधिकारी ने बताया कि मोहन नाइक जरूपला की अन्य अतिरिक्त संपत्तियों का सत्यापन अभी भी किया जा रहा है और मामले की सघन जांच जारी है।आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की न्यायिक कार्यवाही के लिए हैदराबाद में एसीबी मामलों की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading