ब्रेकिंग न्यूज़- 26 अगस्त को नेपाल में आई बाढ़ से सैकड़ो भारतीय लापता। मानसरोवर जा रहे पर्यटकों भी हुए लापता। लगातार बढ़ता जा रहा हैं मौतों का आंकड़ा। राहत बचाव कार्य जारी. प्रधानमंत्री मोदी ने भी संवेदना व्यक्त कर हर संभव सहायता का दिया भरोसा



ब्रेकिंग न्यूज़- 26 अगस्त को नेपाल में आई बाढ़ से सैकड़ो भारतीय लापता। मानसरोवर जा रहे पर्यटकों भी हुए लापता। लगातार बढ़ता जा रहा हैं मौतों का आंकड़ा। राहत बचाव कार्य जारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -26 अगस्त की देर शाम नेपाल बाढ़ से लगातार बढ़ता मौतों का आंकड़ा, 500 से अधिक पर्यटक लापता हो गए है।
नेपाल के रसुवा ज़िले के भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ की वजह से देश के अलग-अलग ज़िलों में भारी तबाही हुई है.नेपाल के प्रधानमंत्री ने पुष्टि की है कि बाढ़ में मरने वालों की संख्या 95 हो गई है. वहीं नेपाली पुलिस ने बताया है कि अब तक लापता पर्यटकों की संख्या 579 हो गई है.
लापता पर्यटकों में से 466 विदेशी नागरिक हैं, जो 28 अलग-अलग देशों से हैं
लापता टूरिस्ट में से 113 नेपाल के नागरिक हैं, 54 अमेरिका से हैं और ब्रिटेन के लापता नागरिकों की संख्या 33 है.चीन के सरकारी मीडिया चैनल सीसीटीवी ने तिब्बत में भारी पैमाने पर नुक़सान की बात कही है. काठमांडू के उत्तर में स्थित रसुवा इलाक़े में यह बाढ़ आई है. यह इलाक़ा तिब्बत से सटा हुआ है और चीन के साथ नेपाल के मुख्य व्यापार मार्ग पर पड़ता है.
,नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ से तबाह हुए कई इलाके
वहीं नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए बताया है कि रसुवा में आपदा की स्थिति भूकंप के साथ आए हिमस्खलन के कारण हुई थी.नेपाल में अमेरिका के दूतावास ने बताया है कि भोटेकोशी, त्रिशूली और नारायणी नदियों के किनारे रह रहे लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है.लापता पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या भारतीयों की बताई जा रही है और इनका आंकड़ा 100 से अधिक है.नेपाल के पीएमओ ने संवेदना जताने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का किया शुक्रिया.नेपाल के पर्यटक बोर्ड ने टूर ऑपरेटरों का हवाला देते हुए कहा कि लापता भारतीयों में से अधिकांश कैलाश मानसरोवर जा रहे यात्री थे.नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने देश की प्रतिनिधि सभा को संबोधित किया है.उन्होंने बताया है कि रसुवा में आपदा की स्थिति भूकंप के साथ आए हिमस्खलन के कारण हुई थी और इसकी आगे पुष्टि की जा रही है.उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8:40 बजे रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से रसुवा और नुवाकोट ज़िलों के कई इलाक़े प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि तिमुरे, स्याफ़रुबेसी, बेत्रावती, त्रिशूली बत्तर और देवीघाट समेत कई इलाक़ों में भारी नुक़सान हुआ है.उन्होंने कहा कि यह बाढ़ सुबह 8:37 बजे आए भूकंप के कारण हुई थी और भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के तटीय क्षेत्रों में अभी भी ख़तरा बना हुआ है.पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ”प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर संवेदना व्यक्त की. इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ मज़बूती से खड़े हैं.”भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है. हमारी टीमें राहत और बचाव कार्यों के लिए नेपाल के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं.”







