आज से गूंजेगा बोल बम हर हर महादेव-आज से शक्ति में चालू होंगे श्रावणी मास पर सेवा शिविर. तुरीधाम एवं बरगढ़ धाम में होगा शिव भक्तों का जमावड़ा. प्राचीन काल से स्थापित है भोलेनाथ के ये पवित्र धाम

आज से गूंजेगा बोल बम हर हर महादेव-आज से शक्ति में चालू होंगे श्रावणी मास पर सेवा शिविर. तुरीधाम एवं बरगढ़ धाम में होगा शिव भक्तों का जमावड़ा. प्राचीन काल से स्थापित है भोलेनाथ के ये पवित्र धाम kshititech
जिला मुख्यालय शक्ति से लगा बाबा भोलेनाथ का पवित्र तुरीधाम

आज से गूंजेगा बोल बम हर हर महादेव-आज से शक्ति में चालू होंगे श्रावणी मास पर सेवा शिविर. तुरीधाम एवं बरगढ़ धाम में होगा शिव भक्तों का जमावड़ा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -2 अगस्त से शक्ति जिला मुख्यालय सहित शहर से लगे बाबा भोलेनाथ की नगरी तुर्री धाम एवं खरसिया मार्ग पर स्थित बरगढ़ धाम में शिव भक्त कावड़िये जलाभिषेक करने पहुंचेंगे तथा शक्ति शहर में रविवार की शाम से ही छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से आने वाले शिव भक्तों के लिए जहां रेलवे स्टेशन शक्ति से लेकर तुरीधाम तक जगह-जगह सेवा शिविर। स्वल्पाहार। भोजन। चाय। शरबत की व्यवस्थाएं रहेगी तो वही बाबा भोलेनाथ की नगरी तुर्री धाम में भी सावन को लेकर जहां व्यापक रूप से तैयारी की गई है। तो वहीं सावन मेले का भी आयोजन किया गया है। जिसमें पूरे एक महीने तक यहां मेला लगा रहेगा तो वही मंदिर परिसर में भी आने वाले शिव भक्त कावड़ियों के लिए जलाभिषेक की बहुत ही सुंदर एवं समुचित व्यवस्था की गई है। जिसके लिए पुलिस थाना बाराद्वार ने भी प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को विशेष पुलिस बल की तैनाती की है।तुरी धाम एवं बरगढ़ धाम में जहां बाबा भोलेनाथ की आस्था में पूरे सावन के महीने में लोग पहुंचते हैं तो वहीं अन्य राज्यों से भी सैकड़ो की संख्या में सह परिवार दर्शन करने आते हैं

जिला मुख्यालय शक्ति से लगे हुए हैं बाबा भोलेनाथ के पवित्र धाम

जिला मुख्यालय शक्ति से तुरी धाम की दूरी केवल 12 किलोमीटर है। तो वहीं बरगढ़ धाम की दूरी भी लगभग 12 किलोमीटर है। एवं ये दोनों पवित्र स्थल प्राचीन समय से शिव भक्तों की आस्था के सबसे बड़े केंद्र हैं। एवं ऐसी मान्यता है कि यहां बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने मात्र से ही लोगों की मन्नतें पूरी हो जाती हैं तो वहीं बाबा के दरबार में मांगी गई हर मुराद भी पूरी होती है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading