भाजपा का ओबीसी महिला कार्ड- बड़ी खबर-भाजपा ने छह राज्यों के लिए 09 राज्यसभा प्रत्याशियों की करी घोषणा, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा होगी प्रत्याशी, बिहार से नितिन नवीन पहुंचेंगे राज्यसभा में, होली के ठीक 1 दिन पहले भाजपा ने जारी की सूची



बड़ी खबर-भाजपा ने छह राज्यों के लिए 09 राज्यसभा प्रत्याशियों की करी घोषणा, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा होगी प्रत्याशी, बिहार से नितिन नवीन पहुंचेंगे राज्यसभा में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने होली के ठीक 1 दिन पहले 3 मार्च 2026 को देश के 6 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 9 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन जो की पूर्व में बिहार विधानसभा से चुनाव जीत कर नीतीश सरकार में मंत्री बने थे, किंतु राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था ,तथा अब बिहार राज्य की राज्यसभा सीट से वे केंद्र में जाएंगे तो वहीं छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा बलोदा बाजार को प्रत्याशी बनाया गया है, तथा बिहार राज्य से ही शिवेश कुमार राज्यसभा प्रत्याशी होंगे, असम राज्य से तेरास गोवाला और जोगेंन मोहन, हरियाणा राज्य से संजय भाटिया, उड़ीसा राज्य से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार तथा पश्चिम बंगाल से राहुल सिंह प्रत्याशी बनाए गए हैं



