भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कल शक्ति में,भाजपा कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक, कमलेश जांगड़े 28 अप्रैल को करेगी जांजगीर चांपा विधानसभा का जनसम्पर्क, नारायण चंदेल भी रहेंगे शामिल, लोकसभा सीट जीतने भाजपा ने लगा दी है पूरी ताकत, राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का पहली बार हो रहा है इतना दौरा


भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कल शक्ति में,भाजपा कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक, कमलेश जांगड़े 28 अप्रैल को करेगी जांजगीर चांपा विधानसभा का जनसम्पर्क, नारायण चंदेल भी रहेंगे शामिल, लोकसभा सीट जीतने भाजपा ने लगा दी है पूरी ताकत, राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का पहली बार हो रहा है इतना दौरा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- 7 मई को होने वाले जांजगीर-चाम्पा लोकसभा के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है, छत्तीसगढ़ प्रदेश की एकमात्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर पांचवीं बार भाजपा परचम लहराने के लिए संवेदनशील नजर आ रही है, तो वहीं पहली बार ऐसा देखा गया है कि इस लोकसभा में राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं का निरंतर प्रवास हो रहा है, इसी श्रृंखला में 28 अप्रैल को शाम 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भाजपा कार्यालय चंद्रा भवन स्टेशन रोड शक्ति में जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी भी इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर तैयारी में जुटी हुई है तो वहीं शिव प्रकाश जी का पहली बार शक्ति आगमन होगा अतः भारतीय जनता पार्टी भी उनके आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी कर रही है
भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 28 अप्रैल को करेगी जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र का जनसंपर्क
शक्ति- भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े 28 अप्रैल को अपने लोकसभा क्षेत्र के जांजगीर चांपा विधानसभा का जनसंपर्क करेंगी,सुबह 10:00 बजे – पीथमपुर,सुबह 11:00 बजे – उदयबंद दोप. 12:00 बजे- खैरा (नैला)दोप. 1:00 बजे – पहरिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम में शामिल
सायं 4:00 बजे – कुलीपोटासायं 4:30 बजे – दर्राभांठा में स्वागत सायं 5:00 बजे – चांपा में होंगा,उक्त जन संपर्क-यात्रा में भाजपा के समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, बंधु-भगिनी आप सभी की ईष्ट मित्रों सहित उपस्थिति प्रार्थनीय होंगी,एवम इस कार्यक्रम में छ. ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवम प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल साथ में रहेगे


