भाजपा शक्ति जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन सर्वोपरी के मंत्र के साथ बूथ सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने पर जोर. भाजपा मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी जानकारी

भाजपा शक्ति जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन सर्वोपरी के मंत्र के साथ बूथ सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने पर जोर. भाजपा मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी जानकारी kshititech
भाजपा शक्ति जिले की संपन्न कार्यसमिति की बैठक

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन सर्वोपरी के मंत्र के साथ बूथ सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने पर जोर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयलकी खबर

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक में बिलासपुर संभाग सहप्रभारी भाजपा श्री अभिषेक शुक्ला एवं जिला प्रभारी श्री मनोज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, डिजिटल प्रशिक्षण अभियान, शक्ति केंद्र एवं बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल प्रशिक्षण,प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई।संभाग सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला ने संगठन की मासिक कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक माह प्रथम सप्ताह में जिला कार्यसमिति की बैठक, द्वितीय सप्ताह में मंडल कार्यसमिति की बैठक, तृतीय सप्ताह में शक्ति केंद्र की बैठक तथा चतुर्थ सप्ताह में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों एवं कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।संगठन जिला प्रभारी श्री मनोज शर्मा ने कहा कि संगठन सर्वोपरी है। जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर चुनाव जीतकर जनसेवा का अवसर प्राप्त करते हैं। इसलिए नगरपालिका, जिला पंचायत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों में संगठन के कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनहितैषी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल ने डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की प्रगति एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर सौंपे गए सभी दायित्वों एवं कार्यक्रमों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करें तथा संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करें।बैठक में वरिष्ठ नेता श्री रामावतार अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री संपूर्णानंद मिश्रा, श्री मनहरण राठौर जिला उपाध्यक्ष सुश्री अन्नपूर्णा राठौर एवं श्री भुवन भास्कर यादव, जिला महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू एवं श्री दीपक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद गबेल, श्री ऋषि गोयल,जिला मंत्री लोकेश साहू जिला मंत्री श्री अरुण शर्मा, जिला युवामोर्चा अध्यक्ष श्री आलोक पटेल जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र पटेल जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव,समस्त मोर्चा के अध्यक्ष ,महामंत्री,पदाधिकारी,सभी मंडल के अध्यक्ष, एवं महामंत्री, सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading