पांचवीं बार 5 लाख वोटो से जीत दर्ज करने की तैयारी में भाजपा- जांजगीर चांपा लोकसभा में BJP का बेहतर चुनावी प्रबंधन रचेगा इतिहास,संसदीय क्षेत्र का मीडिया विभाग भी सक्रिय, मीडिया विभाग के पंकज अग्रवाल ने कहा- संसदीय क्षेत्र की जनता को मोदी से ही है उम्मीदें, 23 को मोदी के शक्ति आगमन की तैयारीयो पर हुई प्रेस वार्ता, आजादी के बाद से पहली बार किसी प्रधानमंत्री का होगा शक्ति आगमन

पांचवीं बार 5 लाख वोटो से जीत दर्ज करने की तैयारी में भाजपा- जांजगीर चांपा लोकसभा में BJP का बेहतर चुनावी प्रबंधन रचेगा इतिहास,संसदीय क्षेत्र का मीडिया विभाग भी सक्रिय, मीडिया विभाग के पंकज अग्रवाल ने कहा- संसदीय क्षेत्र की जनता को मोदी से ही है उम्मीदें, 23 को मोदी के शक्ति आगमन की तैयारीयो पर हुई प्रेस वार्ता, आजादी के बाद से पहली बार किसी प्रधानमंत्री का होगा शक्ति आगमन kshititech
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में पांचवी बात परचम लहराने की तैयारी में भाजपा

पांचवीं बार 5 लाख वोटो से जीत दर्ज करने की तैयारी में भाजपा- जांजगीर चांपा लोकसभा में BJP का बेहतर चुनावी प्रबंधन रचेगा इतिहास,संसदीय क्षेत्र का मीडिया विभाग भी सक्रिय, मीडिया विभाग के पंकज अग्रवाल ने कहा- संसदीय क्षेत्र की जनता को मोदी से ही है उम्मीदें, 23 को मोदी के शक्ति आगमन की तैयारीयो पर हुई प्रेस वार्ता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- आने वाले 7 मई को होने वाले जांजगीर- चांपा लोकसभा के चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी पांचवीं बार चुनाव जीतकर 5 लाख वोटो से जीत दर्ज करने की तैयारी में है, तथा जांजगीर चाम्पा संसदीय क्षेत्र जो कि लगभग चार जिलों में विभक्त है एवं इस संसदीय क्षेत्र का भारतीय जनता पार्टी का मीडिया विभाग भी जहां पूरी सक्रियता के साथ चुनावी कार्यों को गति दे रहा है, तो वहीं जांजगीर चांपा संसदीय क्षेत्र में मीडिया विभाग का काम देख रहे मीडिया समिति के सदस्य पंकज अग्रवाल ने बताया कि संसदीय क्षेत्र की जनता को फिर से मोदी से ही उम्मीदें हैं,तथा 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने आज जो काम किया है, वह देश की जनता के सामने है, तथा पंकज अग्रवाल जहां पूरे संसदीय क्षेत्र में अपनी मीडिया टीम के माध्यम से पार्टी के तथा प्रत्याशियों के समस्त कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रूप से गति दे रहे हैं, तो वहीं पहली बार जांजगीर चंपा संसदीय क्षेत्र में मीडिया विभाग का कार्य प्रशंसनीय है

एवं जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभाओं में जहां भारतीय जनता पार्टी पूरी जोर-शोर के साथ एक-एक मतदाताओं से संपर्क कर अपनी जीत को ऐतिहासिक बनाने में लगी हुई है,तो वहीं पार्टी के कार्यकर्ता एवं आम मतदाता भी पांचवीं बार भाजपा का सांसद चुनने आतुर नजर आ रहे हैं, 19 अप्रैल को जिला मुख्यालय जांजगीर- चांपा में संपन्न भाजपा की बड़ी नामांकन रैली एवं आम सभा के बाद कार्यकर्ताओं में और अधिक उत्साह का संचार हुआ है,प्रदेश के मुखिया विष्णु देव ने जहां उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्दन किया, तो वहीं कार्यक्रम के पश्चात जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर चांपा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उपस्थित भाजपा नेताओं ने जहां 23 अप्रैल को शक्ति विधानसभा के ग्राम जेठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर अपनी तैयारीयो की भी चर्चा की, कथा भाजपा नेताओं ने कहा कि यह पहली बार ऐसा होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवगठित शक्ति जिले में आएंगे एवं मोदी जी का यह दौरा अपने आप में ऐतिहासिक दौरा है,तथा आज जिस प्रधानमंत्री को पूरी दुनिया एक सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है, वह नेता हम सभी के बीच होगा, वहीं भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के शक्ति जेठा आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर-जोर के साथ तैयारी कर रही है, एवं इस दिन लगभग 01 लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां 400 प्लस की सीटों के लक्ष्य को लेकर पार्टी के निर्धारित इस संकल्प को पूरा करने के रूप में शक्ति के जेठा में आएंगे तो वहीं मोदी जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी भी दी गई है

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का देखा जाए तो जांजगीर चांपा जिला, शक्ति जिला, बलौदा बाजार- भाटापारा जिला एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का संगठन पूरी तरह से कम कर रहा है, एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोकसभा के प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल के मार्गदर्शन में जहां पूरे चुनावी कार्य को गति दे रहे हैं, तो वहीं समय-समय पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के अन्य बड़े नेताओं का भी मार्गदर्शन इस संसदीय क्षेत्र में चुनावी कार्यों को मिल रहा है, तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वयं इस संसदीय क्षेत्र के पालक मंत्री हैं,इस नाते वे भी अपना पूरा समय देते हुए इस लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड वोटो से जीत दर्ज करने हेतु अपना जी-जान लगा दिए हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading