भाजपा पार्षदों की सक्रियता- शक्ति के नए सीएमओ साहब से मुलाकात की भाजपा के पार्षदों ने, 14 जुलाई को नगर पालिका शक्ति पहुंचे भाजपा के पार्षद, नए सीएमओ के रूप में प्रहलाद पांडे ने किया है पदभार ग्रहण, सीएमओ साहब से मुलाकात के बाद पार्षद प्रतिनिधि गोविंद देवांगन ने कहा- विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा


शक्ति के नए सीएमओ साहब से मुलाकात की भाजपा के पार्षदों ने, 14 जुलाई को नगर पालिका शक्ति पहुंचे भाजपा के पार्षद, नए सीएमओ के रूप में प्रहलाद पांडे ने किया है पदभार ग्रहण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- भारतीय जनता पार्टी शक्ति के पार्षदों ने 14 जुलाई को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे से मुलाकात की, इस दौरान भाजपा पार्षदो ने नए सीएमओ साहब से मुलाकात कर उनसे परिचय प्राप्त किया एवं उनका गुलदस्ता भेंटकर स्वागत भी किया,इस दौरान नव पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे ने भी भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास के कामों को गति देना एवं आम जनता की समस्याओं का शासन की मंशानुरूप निराकरण करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है, तथा आप सभी निर्वाचित जन् प्रतिनिधि भी इस नगर पालिका के प्रमुख हैं तथा आप सभी के सहयोग से ही विकास के कामों को गति मिलेगी
इस दौरान भाजपा के पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की तथा कहा कि वर्तमान समय में बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पालिका को और अधिक सक्रियता के साथ साफ सफाई की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है, एवं बारिश के कारण शहर के किसी भी वार्ड में संक्रामक बीमारियों की स्थिति ना हो इस हेतु नालियों में आवश्यकता अनुसार ब्लीचिंग पाउडर भी डलवाया जाए,साथ ही पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में नए विकास कार्यों को लेकर भी सीएमओ साहब को अवगत कराया, 14 जुलाई को सीएमओ साहब से मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नगर मंडल शक्ति के पूर्व महामंत्री गोविंद देवांगन, पार्षद श्रीमती अनीता गोपाल यादव,पार्षद भारत यादव, पार्षद प्रतिनिधि विकास अग्रवाल पिंटू, पार्षद गोविंद निराला, पार्षद प्रतिनिधि मनोज सोनी, पार्षद प्रतिनिधि सुरेश कुमार साहू, पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप, पार्षद गजेंद्र यादव पिंटू प्रमुख रूप से मौजूद थे
सीएमओ साहब से मुलाकात के बाद एक भेंटवार्ता में शक्ति के भाजपा नेता एवं वार्ड क्रमांक- 12 के पार्षद प्रतिनिधि गोविंद देवांगन ने बताया कि सीएमओ साहब से सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई है, एवं भाजपा पार्षदों की ओर से उन्हें विकास कार्यों को लेकर अवगत कराया गया है, साथ ही 13 जुलाई को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल से भी भाजपा पार्षदों ने मुलाकात कर उनसे सभी वार्डों में विकास कार्यों को गति देने आग्रह किया था



