बड़ी खबर- 3 सितंबर को जिले के सरकारी स्कूल की प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 विकास मसीह 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार. एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने करी कारवाई. शिक्षा विभाग के ही कर्मचारी से ही उसके जमा पैसे निकालने हेतु मांगी गई थी रिश्वत

सरकारी स्कूल की प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 विकास मसीह 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार. एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने करी करवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 विकास मसीह को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। ACB की टीम द्वारा दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।ACB के अनुसार, शिकायतकर्ता मनीष राठौर इसी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ हैं। उनकी परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद वर्ष 2025 में नियमितीकरण हुआ था। वर्ष 2022 से जून 2026 तक की वेतन वृद्धि का करीब 80 हजार रुपए एरियर बनना था।शिकायतकर्ता मनीष राठौर के अनुसार, उक्त एरियर की राशि निकालने के एवज में स्कूल की प्राचार्य अंजुला सोनी ने उनसे पहले 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में बातचीत के बाद 10 हजार रुपए रिश्वत देने पर सहमति बनी।

रिश्वत देने के बजाय ACB में की शिकायत

मनीष राठौर ने रिश्वत देने के बजाय प्राचार्य को रिश्वत लेते पकड़वाने के लिए ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद ACB ने उसका सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद ACB बिलासपुर की टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की।योजना के तहत शिकायतकर्ता 10 हजार रुपए की रिश्वत की रकम लेकर किरारी स्थित स्कूल पहुंचा। वहां उसने प्राचार्य अंजुला सोनी को रिश्वत की रकम देने का प्रयास किया। आरोप है कि प्राचार्य ने रकम स्वयं लेने के बजाय शिकायतकर्ता से स्कूल के सहायक ग्रेड-3 विकास मसीह को देने के लिए कहा।इसके बाद शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की रकम विकास मसीह को दे दी। इसी दौरान आसपास पहले से तैनात ACB बिलासपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 विकास मसीह को पकड़ लिया। टीम ने दोनों के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।ACB ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 12 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में ACB की आगे की कार्रवाई जारी है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading