बड़ी खबर- आधार कार्ड में अब दिखेगी केवल आपकी फोटो, और QR कोड, नहीं नजर आएगा नाम एवं अन्य जानकारियां

बड़ी खबर- आधार कार्ड में अब दिखेगी केवल आपकी फोटो, और QR कोड, नहीं नजर आएगा नाम एवं अन्य जानकारियां kshititech

बड़ी खबर- आधार कार्ड में अब दिखेगी केवल आपकी फोटो, और QR कोड, नहीं नजर आएगा नाम एवं अन्य जानकारियां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारत देश में अब नागरिकों को अपने आधार कार्ड में केवल फोटो एवं क्यू आर कोड ही नजर आएगा तथा पूर्व में दिखने वाले नाम, पता एवं अन्य जानकारियां अब नहीं रहेगी,UIDAI ने आधार कार्ड की सुरक्षा को मजबूत बनाने की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भविष्य में आधार कार्ड पर सिर्फ धारक की फोटो और QR कोड दिखाया जा सकता है। इसका मकसद फोटोकॉपी के जरिए होने वाले गलत इस्तेमाल को रोकना है। QR कोड स्कैन कर बैंक, सिम या सरकारी योजनाओं के लिए वेरिफिकेशन किया जा सकेगा, जबकि बाकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।हाल ही में लॉन्च हुए नए आधार ऐप में भी लॉग-इन के बाद केवल फोटो और QR कोड दिखाई देता है। ऐप के जरिए अब मोबाइल नंबर, पता अपडेट करने और बायोमैट्रिक लॉक-अनलॉक जैसी सुविधाएं घर बैठे मिल रही हैं। UIDAI अधिकारियों ने संकेत दिया है कि डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए नए नियमों पर काम जारी है। हालांकि, यह बदलाव अभी आधिकारिक रूप से लागू नहीं हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading