बड़ी खबर-फूड पैकेजिंग सामानों में अब अगर स्टेपल पिन लगाई तो होगी बड़ी कार्रवाई. भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण ने जारी किए आदेश


बड़ी खबर-फूड पैकेजिंग सामानों में अब अगर स्टेपल पिन लगाई तो होगी बड़ी कार्रवाई. भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण ने जारी किए आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत के बाजारों में प्राय देखा जाता है कि होटल. डेली नीड्स एवं पैकेजिंग वाले फूड आइटम मिलने की दुकानों में पैकेट फटने पर स्टेपल पिन लगा दी जाती है। या की अनेकों और भी सार्वजनिक बाजारों में यह स्थिति देखने को मिलती है एवं अनेकों बार फूड सामान बनाने वाली फैक्ट्री में भी पैकेट के ऊपर स्टेपल किया जाता है। किंतु अब यह सब नहीं चलने वाला है। तथा स्टेपल पिन लगाने से आम नागरिकों के स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान को देखते हुए नए निर्देश जारी किए गए हैं।भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ग्राहकों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। अब होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी और अन्य फूड बिजनेस ऑपरेटरों के लिए खाने-पीने की चीजों की पैकिंग में स्टेपल पिन या मेटल के तारों का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।एफएसएसएआई ने यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर उठाया है।

