बड़ी खबर- कोरबा से बेंगलुरु के बीच 2 मई से चालू होगी नई ट्रेन.मंडल ट्रेन प्रबंधक बिलासपुर ने दी जानकारी. 3 मई को बेंगलुरु से होगी कोरबा के लिए रवाना

बड़ी खबर- कोरबा से बेंगलुरु के बीच 2 मई से चालू होगी नई ट्रेन.मंडल ट्रेन प्रबंधक बिलासपुर ने दी जानकारी. 3 मई को बेंगलुरु से होगी कोरबा के लिए रवाना kshititech

बड़ी खबर- कोरबा से बेंगलुरु के बीच 2 मई से चालू होगी नई ट्रेन.मंडल ट्रेन प्रबंधक बिलासपुर ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोरबा–यलहंका (बेंगलुरु)–कोरबा के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों को गर्मी के मौसम में आरामदायक, सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर ने बताया है किगाड़ी संख्या 08261/08262 कोरबा-यलहंका (बेंगलुरु)- कोरबा के मध्य 01-01 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। सर्वप्रथम गाड़ी संख्या 08261कोरबा-यलहंका (बेंगलुरु) 2 मई 2026 दिन- शनिवार को सुबह 9:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी.तो वहींयलहंका (बेंगलुरु)-कोरबा एक्सप्रेस 3 में 2026 दिन रविवार को यलहका बेंगलुरु से रात्रि 9:00 बजे रवाना होगी। तथा उपरोक्त ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में ठहराव होंना सुनिश्चित किया गया है। जिसने प्रमुख स्टेशनों में चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव, डोंगरगढ़, गोंदिया शामिल है एवं इस ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 10 स्लीपर, 04 एसी-III सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी . मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने बताया है कि यात्रियों से अनुरोध है यात्रा से पूर्व NTES/139 से ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।

प्रातिक्रिया दे