बड़ी खबर- 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ, छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को विष्णु सरकार का बड़ा तोहफा, विद्युत उपभोक्ताओं की होगी बल्ले बल्ले

बड़ी खबर- 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ, छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को विष्णु सरकार का बड़ा तोहफा, विद्युत उपभोक्ताओं की होगी बल्ले बल्ले kshititech
विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री जी जानकारी देते हुए

बड़ी खबर- 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ, छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को विष्णु सरकार का बड़ा तोहफा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा नित विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार ने 18 नवंबर की देर शाम एक बड़ी घोषणा करते हुए राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक भेंटवार्ता में राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए आज विधानसभा के विशेष सत्र में नई बिजली योजना की घोषणा की। अब प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं को, जिनकी विद्युत खपत 200 यूनिट तक है, उन्हें 200 यूनिट तक हॉफ बिजली का पूरा लाभ प्राप्त होगा। इस निर्णय से राज्य के लाखों घरेलू उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले 1 वर्ष तक 200 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा, इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन उपभोक्ताओं को 1 वर्ष तक की छूट दी गई है ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सकें।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading