बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ के 95 एडिशनल एसपी, एवं डीएसपी के हुए देर रात तबादले, शक्ति के एडिशनल एसपी हरीश यादव का हुआ बेमेतरा ट्रांसफर, सरकार के 2 साल पूरे होते ही बड़े पैमाने पर हुए तबादले, शक्ति के नए एडिशनल एसपी होंगे पंकज पटेल





छत्तीसगढ़ के 95 एडिशनल एसपी, एवं डीएसपी के हुए देर रात तबादले, शक्ति के एडिशनल एसपी हरीश यादव का हुआ बेमेतरा ट्रांसफर, सरकार के 2 साल पूरे होते ही बड़े पैमाने पर हुए तबादले
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूरे होते ही देर रात छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस मंत्रालय रायपुर ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के राज्य पुलिस सेवा के करीब 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं 60 उप पुलिस अधीक्षक डीएसपी के तबादलों की सूची जारी कर दी, इस सूची में शक्ति जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं विगत दिनों जीने पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नति मिली थी, हरीश यादव उनका भी तबादला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बेमेतरा के पद पर किया गया है, तथा शक्ति जिले के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल होंगे जो कि वर्तमान में कोरिया जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हैं, छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद एडिशनल एसपी एवम डीएसपी के इतने बड़े पैमाने पर पहली बार तबादले किए गए हैं
कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में सेवाएं दी एडिशनल एसपी हरीश यादव ने
शक्ति जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव जो की जनवरी 2025 में शक्ति जिले में पदस्थ हुए थे, तथा उनकी कार्य कुशलता एवं कर्तव्य निष्ठता के चलते पुलिस विभाग में उनकी एक अलग पहचान थी, तथा वे अपनी जिम्मेदारियो के प्रति सजग एवं आम नागरिकों से भी व्यवहार कुशलता के साथ कार्य करते थे तथा जिले के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक आयोजनों में भी एडिशनल एसपी साहब जरूर पहुंचते थे, एवं शक्ति जिले में पुलिस प्रशासन के कार्यों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में यादव साहब ने अपना अहम योगदान दिया तथा विगत दिनों उनके पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नति पर जिले की विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी थी









