राज्य सरकार का बड़ा फैसला- हीट वेव को देखते हुए मजदूरों को दोपहर में आराम एवं स्कूलों में फ्री ओआरएस दिए जाने की कड़ी घोषणा. सरकारी बसों में मिलेगा फ्री ठंडा पानी

राज्य सरकार का बड़ा फैसला- हीट वेव को देखते हुए मजदूरों को दोपहर में आराम एवं स्कूलों में फ्री ओआरएस दिए जाने की कड़ी घोषणा. सरकारी बसों में मिलेगा फ्री ठंडा पानी kshititech

राज्य सरकार का बड़ा फैसला- हीट वेव को देखते हुए मजदूरों को दोपहर में आराम एवं स्कूलों में फ्री ओआरएस दिए जाने की कड़ी घोषणा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -वर्तमान में पड़ रही प्रचंड करने को देखते हुए दिल्ली की भाजपा नीत श्रीमती रेखा गुप्ता की सरकार ने डीटीसी बसों में ठंडा पानी, मजदूरों को दोपहर में आराम; हीट वेव पर दिल्ली सरकार का सख्त आदेश जारी कर दिया है।बढ़ रहे तापमान व लू से लोगों विशेषकर श्रमिकों, स्कूली बच्चों और धूप में यात्रा करने वालों को परेशानी हो रही है। इनकी परेशानी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी संबंधित विभागों व निजी एजेंसियों को हीट वेव एक्शन प्लान को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है।दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की सभी बसों में कोल्ड बाक्स में ठंडा पानी रखने को कहा गया है। बस शेल्टरों के पास भी पानी के काउंटर लगाए जाएंगे, जहां निश्शुल्क ठंडा पानी और ओआरएस के घोल मिलेंगे।उनके लिए पानी, आराम करने के लिए छायादार स्थान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करना भी नियोक्ताओं की जिम्मेदारी होगी। स्कूलों में गर्मी से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने और छुट्टी से पहले बच्चों को ओआरएस का घोल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading