BJP नेता पर बड़ा एक्शन, 120 गाड़ियों की रैली निकालना पड़ा भारी. जिला अध्यक्ष के पद से हटाए गए नेताजी. पार्टी ने कर दिया सस्पेंड. प्रधानमंत्री मोदी की अपील को मजाक समझ लिया है कुछ भाजपा नेताओं ने

BJP नेता पर बड़ा एक्शन, 120 गाड़ियों की रैली निकालना पड़ा भारी. जिला अध्यक्ष के पद से हटाए गए नेताजी. पार्टी ने कर दिया सस्पेंड. प्रधानमंत्री मोदी की अपील को मजाक समझ लिया है कुछ भाजपा नेताओं ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्तमान वैश्विक स्थिति को देखते हुए देशवासियों से ईंधन की बचत करने। विदेश यात्राएं न करने। सोने चांदी के गहने 1 साल तक ना खरीदने सहित महत्वपूर्ण अपील की गई थी। किंतु दुर्भाग्य है कि हमारे भारत देश में कुछ भाजपा नेता प्रधानमंत्री जी की अपील को मजाक समझ रहे हैं। जिसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है।मध्य प्रदेश के भिंड में प्रधानमंत्री जी की ऊर्जा बचाने की अपील की अनदेखी करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को 120 गाड़ियों के स्वागत काफिले के बाद पार्टी ने अनुशासनहीनता मानते हुए पद से हटा दिया।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया कारवाई पत्र

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का उल्लंघन करने वाले भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन कुमार यादव की इस गलती पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा मैं 14 मई 2026 को एक पत्र जारी करते हुए बताया है कि
समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि कल दिनांक 13 मई 2026 को आपके नेतृत्व में ग्वालियर से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ भिण्ड तक किसान मोर्चा की रैली का आयोजन किया गया था। आपका यह कार्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ऊर्जा बचत के लिए की गई अपील की अवहेलना हैं।प्रदेश संगठन ने आपके इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है।अतः प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देशानुसार श्री सज्जन सिंह यादव जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भिण्ड की नियुक्ति निरस्त की जाती है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading