*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति शहर के प्रसिद्ध भाकू शिकंजी एवं भाकू पान ठेले के संचालक भाकूलाल यादव का हुआ निधन, 19 दिसंबर को हुआ शक्ति में अंतिम संस्कार, शहर में 50 वर्षों से प्रसिद्ध व्यवसायी के रूप में थी भाकू की पहचान

शक्ति शहर के प्रसिद्ध भाकू शिकंजी एवं भाकू पान ठेले के संचालक भाकूलाल यादव का हुआ निधन, 19 दिसंबर को हुआ शक्ति में अंतिम संस्कार, शहर में 50 वर्षों से प्रसिद्ध व्यवसायी के रूप में थी भाकू की पहचान kshititech
स्व.श्री भाकुलाल यादव सक्ती
शक्ति शहर के प्रसिद्ध भाकू शिकंजी एवं भाकू पान ठेले के संचालक भाकूलाल यादव का हुआ निधन, 19 दिसंबर को हुआ शक्ति में अंतिम संस्कार, शहर में 50 वर्षों से प्रसिद्ध व्यवसायी के रूप में थी भाकू की पहचान kshititech

शक्ति शहर के प्रसिद्ध भाकू शिकंजी एवं भाकू पान वाले के संचालक भाकूलाल यादव का हुआ निधन, 19 दिसंबर को हुआ शक्ति में अंतिम संस्कार, शहर में 50 वर्षों से प्रसिद्ध व्यवसायी के रूप में थी भाकू की पहचान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर के बुधवारी बाजार चौक में लगभग 50 वर्षों से भाकु शिकंजी सेंटर एवं भाकू पान सेंटर के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाले भाकूलाल यादव का 19 दिसंबर 2025 दिन- शुक्रवार को सुबह आकस्मिक निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार दोपहर 1:00 बजे उनके निवास वार्ड- क्रमांक 5 पुरैना पारा से अंतिम संस्कार यात्रा निकलकर स्थानीय बाराद्वार रोड स्थित मुक्तिधाम में किया गया, श्री भाकुलाल यादव बबला यादव के पूज्य पिताजी थे, एवं वे मृदुभाषी, मिलनसार तथा धार्मिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति थे, उनके निधन के समाचार से शक्ति में जहां शोक की लहर फैल गई तो वहीं शक्ति शहर में वे एक लंबे समय से प्रसिद्ध एवं सफल व्यवसायी के रूप में लोगों के बीच जाने जाते थे, तथा दशकों पुरानी बुधवारी बाजार चौक की भाकु पान ठेला एवं भाकू शिकंजी तथा कोल्ड ड्रिंक सेंटर लोगों के बीच एक जाना पहचाना नाम था, एवं शहर सहित पूरे क्षेत्र में भाकु की शिकंजी एवं सोडा शिकंजी,शर्बत लोगों के बीच एक पहचान बन चुकी थी, तथा गर्मियों के चार महीनो में उनके बुधवारी बाजार चौक स्थित कोल्ड ड्रिंक सेंटर में देर रात तक लोगों की शिकंजी, सोडा शिकंजी, मिल्क रोज का आनंद लेने के लिए लोगों की लंबी कतारे लगी रहती थी, एवं भाकुलाल यादव के निधन पर शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए तथा यादव समाज में भी वे एक वरिष्ठ नागरिक के रूप में जाने जाते थे

प्रातिक्रिया दे

Back to top button