बाजार में बिक रहे आर्टिफिशियल मैंगो जूस से रहे इस गर्मी में सावधान डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है आपका

बाजार में बिक रहे आर्टिफिशियल मैंगो जूस से रहे इस गर्मी में सावधान डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है आपका kshititech

बाजार में बिक रहे आर्टिफिशियल मैंगो जूस से रहे इस गर्मी में सावधान डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है आपका

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -वर्तमान समय में बाजारों में खुलेआम लोगों को राहत पहुंचाने के नाम पर आर्टिफिशियल मैंगो ड्रिंक धड़ल्ले से बिक रहे हैं। किंतु ये मैंगो ड्रिंक कहीं न कहीं आपको स्वास्थ्यगत नुकसान भी पहुंचाने वाले हैं।गर्मियों में ठंडा मैंगो ड्रिंक पीना बेशक सबको अच्छा लगता है, लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे देश में मैंगो ड्रिंक के नाम से बिकने वाले किसी भी पैकेट बंद मैंगो जूस में मेंगो का रस ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर होता हैं।चलो मान लो कि आपने 250ml का कोई भी आम के रस वाला ड्रिंक खरीदा। अब 250ml के पैकेट में पूरा पूरा तो छोड़ो आधा आम का रस भी नहीं होता। पूरे बोतल में सिर्फ लगभग 10–20% यानी 25–30 ml ही असली आम का जूस होता है। बाकी हिस्सा पानी, ज्यादा शक्कर, फ्लेवर और स्टेबलाइज़र से बना होता है।अब सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि –इन ड्रिंक्स में शक्कर अधिक होने से वजन बढ़ने और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही, आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिज़र्वेटिव का ज्यादा सेवन भी स्वास्थ्य के नुकसानदायक हो सकता है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading