मूलभूत सुविधाओं का टोंटा आत्मानंद में- नया बाराद्वार के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी,हिंदी मध्यम स्कूल में भी मूलभूत सुविधाओं की है जरूरते, जन भागीदारी अध्यक्ष अमित कलानोरिया ने कहा- लगातार विद्यालय प्रबंधन कर रहा प्रशासन से मांग, शिक्षक, शौचालय, पानी, भवन की है विद्यालय में समस्याएं

नया बाराद्वार का स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी मध्यम स्कूल
विद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित कलानोरिया बाराद्वार

नया बाराद्वार के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी,हिंदी मध्यम स्कूल में भी मूलभूत सुविधाओं की है जरूरते, जन भागीदारी अध्यक्ष अमित कलानोरिया ने कहा- लगातार विद्यालय प्रबंधन कर रहा प्रशासन से मांग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले के नगर पंचायत नया बाराद्वार में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का आभाव है,जिसके चलते विगत महीनो में लगातार विद्यालय प्रबंधन ने शक्ति जिले के कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, जिले की प्रभारी मंत्री सहित उच्च पदों पर विराजमान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है, तथा इस संबंध में विद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित कलानोरिया बाराद्वार ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में स्वयं के सुविधायुक्त भवन का आभाव है,जिसके चलते आभावो में ही विद्यालय संचालित हो रहा है एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की मंशानुरूप जो सुविधाये यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलनी चाहिए वह कहीं ना कहीं नहीं मिल पा रही है, तथा विद्यालय में आवश्यकता अनुसार शौचालय की कमी है, तो वहीं विद्यालय के ऊपर 33 KV की हाई वोल्टेज की विद्युत लाइन गई हुई है, जिसके लिए कई बार इसे स्थानांतरित करने विद्युत मंडल को पत्र लिखा जा चुका है, एवं विद्यालय भवन के आसपास अतिक्रमणकारियो के चलते विद्यालय भवन की आवागमन भी प्रभावित होता है

जन भागीदारी के अध्यक्ष अमित कलानोरिया ने बताया कि विद्यालय में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की भी कमी है, तथा यहां नए नलकूप खनन एवं पानी की टंकी स्थापित करने के लिए प्रशासन से मांग की गई है, वही जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित कलानोरिया ने बताया कि उपरोक्त मांगों को लेकर शक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने भी शक्ति जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को पत्र लिखकर मांग की थी, तथा शासन की मंशा अनुरूप यहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल सके, इस दिशा में पहल करने की आवश्यकता है, तथा यहां आवश्यकता अनुसार शिक्षकों की भी कमी है,जिसके चलते शिक्षा भी कहीं ना कहीं प्रभावित हो रही है, वहीं अमित कलानोरिया ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से मांग की है कि उपरोक्त समस्त मूलभूत सुविधाओं के लिए आवश्यक पहल की जाए, जिससे नए शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में यहां के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा एवं सुविधा मिल सके

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading