25 वर्षों से लगातार सेवा शिविर -रायपुर शहर में बाबा बोल बम कांवड़िया सेवा समिति एवं चौधरी परिवार के कावड़िया सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ.पूरे सावन महीने शिव भक्त कांवड़ियों की होगी सेवा. सुरेश चौधरी ने दी जानकारी

25 वर्षों से लगातार सेवा शिविर -रायपुर शहर में बाबा बोल बम कांवड़िया सेवा समिति एवं चौधरी परिवार के कावड़िया सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ.पूरे सावन महीने शिव भक्त कांवड़ियों की होगी सेवा. सुरेश चौधरी ने दी जानकारी kshititech
कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम

रायपुर शहर में बाबा बोल बम कांवड़िया सेवा समिति एवं चौधरी परिवार के कावड़िया सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ.पूरे सावन महीने शिव भक्त कांवड़ियों की होगी सेवा. सुरेश चौधरी ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में विगत 25 वर्षों से निरंतर सेवा। श्रद्धा, समर्पण और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है तथा प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में जहां चौधरी परिवार के नेतृत्व में कावड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ होता है। तो वहीं 2 अगस्त को प्रातः भगवान भोलेनाथ की पूजन-अर्चन एवं विधिवत मंत्रोच्चार के साथ बाबा बोल बम कांवड़िया सेवा समिति एवं चौधरी परिवार द्वारा आयोजित कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।इस समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सावन माह के चारों रविवार एवं चारों सोमवार को भोले बाबा के भक्त कांवड़ियों की निःस्वार्थ सेवा की जा रही है। इस सेवा शिविर का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश चौधरी विगत 25 वर्षों से समर्पण और सेवा-भाव के साथ करते आ रहे हैं।उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से फना दादा, सतीश देवानंद, त्रिलोचन भाई, राजेंद्र चौहान, नारायण दीप, विजय सोनी, गौरव अग्रवाल सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल द्वारा आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी भी सेवा शिविर में पधारे तथा सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।पूरे दिन “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के बीच कांवड़ियों का निरंतर रेला लगा रहा। समिति के सदस्यों ने श्रद्धा एवं समर्पण के साथ हजारों श्रद्धालुओं की सेवा कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।बाबा भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि सभी भक्तों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें तथा यह सेवा का पावन संकल्प निरंतर चलता रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading