बाबा साहब अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया स्मरण और किया नमन, महंत ने कहा– बाबा साहब प्रभावशाली चरित्र वाले महापुरुष थे, अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने का किया बाबा साहब ने सकारात्मक प्रयास

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत

बाबा साहब अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया स्मरण और किया नमन, महंत ने कहा– बाबा साहब प्रभावशाली चरित्र वाले महापुरुष थे

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विशाल भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के निर्वाण दिवस, पुण्यतिथि अवसर पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है,डॉ. महंत ने कहा कि, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को भारत को एक सूत्र में बांधने एवं आधुनिक भारत के संविधान निर्माता जैसे नामों की संज्ञा दी जाती है। बाबासाहेब अंबेडकर जी एक महान और बेहद प्रभावशाली चरित्र वाले महापुरुष थे, बाबासाहेब अंबेडकर अपने पूरे जीवनभर समाज में दलितों को उनका हक दिलवाने के लिए, महिलाओं को उनके अधिकार दिलवाने के साथ समाज में फैली जातिगत असमानता एवं सतीप्रथा, बालविवाह, छूआछूत, मूर्तिपूजा और अंधविश्वास जैसी कुरीति को जड़ से खत्म करने के प्रयास में लगे रहे साथ ही उन्होंने समाज में शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया। उपरोक्त जानकारी विधान सभा अध्यक्ष डा चरण दास महन्त जी के प्रतिनिधी नरेश गेवाडीन ने बताया

प्रातिक्रिया दे