कोरबा से लापता हुए अशोक अग्रवाल 17 दिनों बाद मिले बाबा खाटू श्याम की नगरी में,परिवार जनों ने ली राहत की सांस, बिना बताए घर से हो गए थे लापता, परिवार जनों ने भी कहा, हारे का सहारा बाबा श्याम है हमारा

कोरबा से लापता हुए अशोक अग्रवाल 17 दिनों बाद मिले बाबा खाटू श्याम की नगरी में,परिवार जनों ने ली राहत की सांस, बिना बताए घर से हो गए थे लापता, परिवार जनों ने भी कहा, हारे का सहारा बाबा श्याम है हमारा kshititech
सकुशल वापस मिले कोरबा के अशोक अग्रवाल

कोरबा से लापता हुए अशोक अग्रवाल 17 दिनों बाद मिले बाबा खाटू श्याम की नगरी में,परिवार जनों ने ली राहत की सांस, बिना बताए घर से हो गए थे लापता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- विगत 13 अक्टूबर 2025 को कोरबा शहर से लापता हुए प्रतिष्ठित अग्रवाल परिवार के 67 वर्षीय अशोक अग्रवाल अंततः खोजबीन के बाद 29 अक्टूबर 2025 दिन- बुधवार को राजस्थान के प्रसिद्ध बाबा खाटू श्याम की नगरी में मिल गए तथा परिवार जनों ने राहत की सांस ली है,तो वहीं 17 दिनों से अग्रवाल परिवार कोरबा का अपने वरिष्ठ सदस्य के बिना बताए लापता होने से हाल बेहाल था एवं परिवार जनों ने विभिन्न माध्यमों से खोजबीन करी तथा लोगों ने उनकी तलाश करने में भी अपना सहयोग प्रदान किया तथा बाबा खाटू श्याम की नगरी में अशोक अग्रवाल सकुशल वापस मिल गए हैं, जिस पर परिवार जनों ने भी सभी नागरिक बंधुओ का धन्यवाद ज्ञापित किया है

हारे का सहारा बाबा श्याम है हमारा

आज पूरी दुनिया बाबा खाटू श्याम की आस्था में अपना सब कुछ समर्पित करने में लगी हुई है, वहीं 17 दिनों से लापता हुए अशोक अग्रवाल का बाबा खाटू श्याम की नगरी में सकुशल वापस मिलना भी निश्चित रूप से आज आस्था का एक बड़ा उदाहरण है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading