30 अप्रैल को घोषित होंगे शक्ति के प्रतिष्ठित गुंजन एजुकेशन सेंटर के वार्षिक परीक्षा परिणाम. नए सत्र के लिए भी विद्यालय में प्रवेश हुआ प्रारंभ. विद्यालय के डायरेक्टर नितिन सोनी ने दी जानकारी. नए सत्र में प्रवेश लेने वाले अभिभावकों को मिलेगा विशेष छुट का लाभ





30 अप्रैल को घोषित होंगे शक्ति के प्रतिष्ठित गुंजन एजुकेशन सेंटर के वार्षिक परीक्षा परिणाम. नए सत्र के लिए भी विद्यालय में प्रवेश हुआ प्रारंभ. विद्यालय के डायरेक्टर नितिन सोनी ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के स्टेशन रोड के प्रतिष्ठित दशको पुराने अंग्रेजी माध्यम वाले गुंजन एजुकेशन सेंटर के वार्षिक परीक्षा परिणाम आगामी 30 अप्रैल को घोषित होंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के डायरेक्टर नितिन सोनी ने बताया कि क्लास प्ले से नर्सरी एवं नर्सरी से पीपी 2 तक तथा कक्षा प्रथम से चौथी. छठवीं. सातवीं. नवमी एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा इस अवसर पर जहां विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया है। तो वहीं परीक्षा परिणाम घोषणा के दौरान विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक भी मौजूद रहेंगे
नए सत्र के लिए विद्यालय में प्रारंभ हुई प्रवेश की प्रक्रिया
गुंजन एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर नितिन सोनी ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. जिसमें की प्ले क्लास नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ हो गया है एवं कक्षा ग्यारहवीं एवं 12वीं में जीव विज्ञान. गणित.वाणिज्य कला एवं कृषि संकाय के विद्यार्थियों को भी विशेष शिक्षा प्रदान की जा रही है। तथा विद्यालय के बच्चे आज छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। श्री सोनी ने बताया कि 31 मई 2026 तक नए शैक्षणिक क्षेत्र के लिए प्रवेश लेने वाले अभिभावकों को एडमिशन फीस एवं स्कूल फीस में भी विशेष छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा तथा विद्यालय में प्रवेश संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी- 9109687914. 9425542714. 76940 84050 एवं 9098167914 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है



