37 अग्र विभूतियो के नामो की हुई घोषणा- अग्रवाल समाज की अंतरराष्ट्रीय स्तर की 37 विभूतियों का 12 जून को खाटू धाम में होगा अलंकरण सम्मान, संस्था के केंद्रीय मुख्यालय ने 8 मई को श्याम ग्यारस के मौके पर जारी की चयनित 37 अग्राविभूतियों की सूची,प्रायोजक परिवारों एवम समाज बंधुओं के सहयोग से होगा यह सम्मान समारोह


अग्रवाल समाज की अंतरराष्ट्रीय स्तर की 37 विभूतियों का 12 जून को खाटू धाम में होगा अलंकरण सम्मान, संस्था के केंद्रीय मुख्यालय ने 8 मई को श्याम ग्यारस के मौके पर जारी की चयनित 37 अग्राविभूतियों की सूची,प्रायोजक परिवारों एवम समाज बंधुओं के सहयोग से होगा यह सम्मान समारोह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 12 जून 2025 को बाबा श्याम की नगरी खाटू धाम में द्वितीय अग्र अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया है, तथा यह आयोजन अग्रवाल समाज की दुनिया के विभिन्न स्थानों में निवासरत प्रायोजक परिवारों एवम समाज बंधुओं के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करने वाली अग्रवाल समाज की 37 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा, 8 मई 2025 को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता ने 37 चयनित विभूतियों की सूची जारी कर दी है, तथा अंतर्राष्ट्रीय द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह – 202 दिनांक 12 जून 2025, दिन-वृहस्पतिवार को आयोजन स्थल-श्याम अर्पण छत्तीसगढ़ भवन, खाटू श्यामजी, सीकर (राजस्थान) में होंगा
सम्मानीय प्रायोजक परिवार एवं चयनित बिभूतियो की विस्तृत सूचि
01- अग्रश्री बहुमुखी प्रतिभा पुरस्कार बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए (समाजिक, राजनैतिक, धार्मिक, व्यापार एवं उद्योग) में सक्रिय योगदान के लिए “स्मृतिशेष श्री बाबूराम जी अग्रवाल एवं श्री शिव -चरणदास जी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में ट्रस्टी श्री राजेश जी अग्रवाल, (हांसी पेड़े वाले) हिसार (हरियाणा) की ओर से
चयनित :- डॉ किशन लाल भरतीया, कटक (ओडिशा)
02- अग्रश्री उद्यमी पुरस्कार उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में परचम लहराने पर -स्मृतिशेष श्रीमती नरमा देवी जी मित्तल एवं श्री रामकुमार जी मित्तल की पुण्य स्मृति में ट्रस्टी श्री राजकुमार जी मित्तल “आर.के.एम.ग्रुप” आसनसोल (पश्चिम बंगाल) की ओर से
चयनित :- श्री रविंद्र कुमार सिंघल, ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
03- अग्रश्री महिला उद्यमी पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर उद्योग व व्यापार के क्षेत्र में महिला उद्यमी द्वारा परचम लहराने पर – श्री मनोज जी अग्रवाल, राजू सुपारी, हैदराबाद (तेलंगाना) की ओर
चयनित- श्रीमती सुजाता अग्रवाल, झारसुगुड़ा (ओडिशा)
04- अग्रश्री युवा उद्यमी पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर उद्योग के क्षेत्र में परचम लहराने वाले 45 वर्ष तक के अग्रवशी युवाओं को प्रोत्साहन स्वरूप श्री लीलाधर जी सुल्तानिया “हरि केसरी राइस ब्रान ऑयल” बनारी, जांजगीर (छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- श्री यश गर्ग, जयपुर (राजस्थान)
05- अग्रश्री गौरव पुरस्कार यूपीएससी में चयन पर अग्रकुल के उत्कृष्ट को स्मृतिशेष श्रीमती स्वर्णलता जी अग्रवाल एवं श्री रामकुमार जी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में सुपुत्र श्री भूषण जी, श्री महेश जी एवं श्री बुद्धीश जी अग्रवाल फर्म -“जगदीप फाउंड्री ग्रुप” बटाला, (पंजाब) की ओर से –
चयनित :- सुश्री मुदिता बंसल, लुधियाना (पंजाब)
06- अग्रश्री महिला रत्न पुरस्कार विधि एवं न्याय के क्षेत्र में न्यायिक सेवाए एवं -अधिवक्ता के रूप में सर्वश्रेष्ठ सामाजिक सेवाएं देने वाली महिलाओं को स्मृतिशेष माता श्रीमती बिमलेश जी सिंघल पिता श्री राम अवतार जी सिंघल (खदर वाले) की पुण्य स्मृति में कर्मठ समाज सेवी धर्मानुरागी श्रीमती इन्दु जी गुप्ता, श्री अवध किशोर जी गुप्ता मेरठ (उत्तर प्रदेश) की ओर से
चयनित :- श्रीमती सुनीता बंसल, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
07- खाटू श्याम भक्ति सम्मान पुरस्कार 1000 किलोमीटर या अधिक की पदयात्रा कर बाबा खाटूश्याम के चरणों में निशान अर्पित करने वाले पैदल यात्री को -श्री जय प्रकाश जी अग्रवाल, श्री सुमित जी अग्रवाल एवं श्री सचिन जी अग्रवाल फर्म रेडॉन लिथियम इंडस्ट्रीज LLP बैंगलोर (कर्नाटक) की ओर से
चयनित :- श्रीमती निशा घनश्याम अग्रवाल, नागपुर महराष्ट्र
08- अग्रश्री शिरोमणपुरस्कार समाज सेवा के क्षेत्र में जीवन पर्यंत काम करने पर- स्मृतिशेष दादा श्री राधे लाल जी अग्रवाल (सूत वाले), स्मृतिशेष पिता श्री जगदीश प्रसाद जी गुप्ता (साइकिल वाले) एवं माता श्रीमती बिशनो देवी जी की पुण्य स्मृति में ट्रस्टी श्री अवध किशोर जी गुप्ता, श्रीमती इन्दु जी गुप्ता, श्री गौरव गुप्ता, श्री डिम्पी गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, श्री अतीन अग्रवाल सुश्री शालिनी अग्रवाल, रेयांश अग्रवाल मेरठ (उत्तरप्रदेश) की ओर से (इस पुरस्कार के लिए अवधि सीमा का बंधन नहीं है
चयनित :- श्री सुरेश कुमार भद्रपूरे, बिर्तामोड (नेपाल)
09- अग्रश्री अलंकरण पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सामाजिक प्रकाशन, पत्रिका, खोजी पत्रकारिता या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए स्मृतिशेष श्री बाबूलाल जी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में सुपुत्र श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. राजनंद योगी जी (डॉ. राजकुमार जी अग्रवाल, ज्योतिषाचार्य) इंदौर (मध्यप्रदेश) की ओर से
चयनित :- डॉ मनीष कुमार, डिडवाना (राजस्थान)
10- अग्रश्री श्याम सेवक पुरस्कार श्री श्याम बाबा के अनन्य भक्त शिरोमणि को स्वर्गीय श्रीमती मनी देवी जी बंसल एवं श्री रामेश्वर दास जी बंसल, दादाजी-दादी जी की पुण्य स्मृति में सुपौत्र श्री कृष्ण कुमार जी बंसल, (श्री श्याम बालाजी बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड) दिल्ली की ओर
चयनित :-(छत्तीसगढ़) श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल, नैला-जांजगीर
11- अग्रश्री भामाशाह पुरस्कार अस्पताल, धर्मशाला एवं शिक्षण संस्थान सेवा भाव के उदेश से निर्माण एवं पूर्ण होने पर स्मृतिशेष श्रीमती सावित्री देवी जी एवं श्री सेदूराम जी अग्रवाल की पुण्य स्मृति मे सुपुत्र श्री पवन कुमार जी अग्रवाल “हिंद ग्रुप” बिलासपुर, (छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- श्री विवेक अग्रवाल GLA यूनिवर्सिटी, मथुरा (उत्तरप्रदेश)
12- अग्रश्री गौ सेवा पुरस्कार गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्मृतिशेष श्री लखनलाल जी अग्रवाल की स्मृति में फर्म डी. मनोहरलाल द्वारा – श्री सुरेश जी अग्रवाल (भाई) सक्ती (छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- श्री पवन कुमार अग्रवाल, कोरबा (छत्तीसगढ़)
13- अग्रश्री पर्यावरणविद पुरस्कार पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय -कार्य करने पर – स्मृतिशेष श्री रामदास जी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में सुपुत्र ट्रस्टी श्री सुनील रामदास जी अग्रवाल, रायपुर (छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- श्रीमती बीना खीरवाल, चाईबासा (झारखण्ड)
14- अग्रश्री जीनियस पुरस्कार शिक्षा या समकक्ष क्षेत्र गोल्ड मेडलिस्ट- प्रहलाद राय जी एंड संस चंद्रपुर जिला शक्ति (छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- डॉ रीता प्रताप गोयल पीएचडी जयपुर (राजस्थान)
15- अग्रश्री शिक्षा भूषण पुरस्कार – CBSE/ISC में श्रेष्ठ को श्री पवन कुमार जी -सुल्तानिया, झारसुगुड़ा (ओडिशा) की ओर से
चयनित :- श्री कर्षित अग्रवाल, मथुरा (उत्तरप्रदेश)
16- अग्र रत्न पुरस्कार राजनैतिक क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता अर्जित करने पर -बड़े बहनोई – स्मृतिशेष श्री किशन चंद जी ऐरन (पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय हिंदू महासभा (दिल्ली) निवासी ग्वालियर (म.प्र.) एवं पूज्य माताश्री स्मृतिशेष श्रीमती नर्मदा देवी जी सिंघल की पुण्य स्मृति में श्री रामेश्वर दयाल जी सिंघल (श्री रम्मी भारती जी) ग्वालियर (मध्यप्रदेश) की ओर से
चयनित :- डॉ नरेश बंसल, सांसद,राज्यसभा
17- अग्रश्री दूत पुरस्कार भगवान अग्रसेन जी के मंदिर निर्माण एवं मूर्ति स्थपना हेतु संस्था, परिवार या व्यक्तिगत – स्मृतिशेष श्रीमती सीता देवी जी मोदी एवं श्री किशन लाल जी मोदी की पुण्य स्मृति श्री अशोक कुमार जी मोदी, श्री संजय मोदी जी एवं श्री राजा मोदी जी कोरबा (छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- श्री बुद्धीश अग्रवाल, बटाला (पंजाब)
18- श्री अग्रसेन माधवी पुरस्कार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर – स्मृतिशेष पिताजी श्री प्रभुराम जी अग्रवाल (फर्म :-ऑटो सेंटर ग्रुप – महिंद्रा शोरूम, कोरबा छत्तीसगढ़ और वी पी हुंडई, बिलासपुर, छत्तीसगढ़) की पुण्य स्मृति में सुपुत्र ट्रस्टी श्री पवन जी अग्रवाल, श्री संजय जी अग्रवाल, कोरबा (छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- डॉ सरिता अग्रवाल, हरिद्वार (उत्तराखंड)
19- अग्रश्री सेवा दूत पुरस्कार समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों पर -मेसर्स रुक्मणि पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड, खरसिया (छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- श्री मनीष अग्रवाल, जमनीपाली (छत्तीसगढ़)
20- प्रयागराज महाकुम्भ उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार वर्ष 2025 के प्रयागराज महा कुम्भ में अग्रवाल समाज की संस्था या व्यक्तियों द्वारा आगुंतक श्रद्धालुओं के लिए किये जाने वाले उत्कृष्ट सेवा के कार्य हेतु स्मृतिशेष श्री ओमप्रकाश जी गोयल (खरकिया) की पुण्य स्मृति में श्री सुभाष स्वप्निल जी गोयल (ड्रग डील) गोयल परिवार अम्बिकापुर, सरगुजा (छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- संस्था काली कमली वाला, अध्यक्ष श्री पवन बंसल, सचिव श्री ताराचंद जालान, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
21- अग्रश्री अप्रवासी भारतीय गौरव पुरस्कार भारत से बाहर विदेशों में रहकर या बिदेशो में रचनात्मक शिक्षा, धार्मिक एवं अन्य समाज के कामों को सक्रियता से गति देने वाले लोगों के लिए श्री हर्षवर्धन जी गोयल, सिंगापूर की ओर से
चयनित :- श्री प्रीतम कुमार अग्रवाल, बैंगलोर (कर्नाटक)
22- अग्रश्री बाल गौरव पुरस्कार अग्रकुल के बच्चों में छुपी हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने हेतु स्व. श्री खेमचंद जी निंगानिया की पुण्य स्मृति में फर्म -सेदूराम खेमचंद निंगानिया, पैलेस रोड, सक्ति (छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- सुश्री भावना सांवड़िया, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
23- अग्रश्री संस्था पुरस्कार उत्कृष्ट कार्यों एवं सक्रियता से अग्रवाल संस्था के रूप में समाजिक कार्यों को कर अपनी पहचान बनाने पर स्मृतिशेष पूज्य माता-पिता श्रीमती सरवती जी देवी एवं श्री मामचंद जी अग्रवाल के पुण्य स्मृति में श्री श्रवण कुमार जी अग्रवाल (मित्तल) धरमगढ़, कालाहांडी, (ओडिशा) की ओर से
चयनित :- श्री महेंद्र अग्रवाल सारंगढ़. (छत्तीसगढ़)
24- अग्रश्री धनवंतरी पुरस्कार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य सेवाओं के लिए – स्मृतिशेष श्री पुरषोत्तम जी टीबडेवाल दादा जी एवं स्मृतिशेष श्री प्रवीण जी केजरीवाल जीजा जी की पुण्य स्मृति में श्री शिवनंदन प्रसाद जी टीबड़ेवाल के प्रेरना से सुपुत्र ट्रस्टी श्री हिमांशु जी गोयल, महागमा (झारखण्ड) की ओर से
चयनित :- डॉ विकास गोयल, HEMATOLOGIST, MBBS, MD, DM, रायपुर (छत्तीसगढ़)
25- अग्रश्री खेल रत्न पुरस्कार खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सफलता अर्जित करने पर – स्मृतिशेष श्रीमती गीता देवी जी अग्रवाल एवं श्री बासुदेव जी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में श्रीमती सुनीता जी अग्रवाल ZIVASS, G.B.ENTERPRISES रायगढ़ (छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- सुश्री वंतिका अग्रवाल, नोएडा (उत्तरप्रदेश)
26- अग्रश्री विलक्षण प्रतिभा पुरस्कार अग्रकुल के बच्चों में अद्वितीय प्रतिभा प्रदर्शन या राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त को माताजी की पुण्य स्मृति में कमला -हरि फाउंडेशन की ओर से श्रीमती अरुणा दिनेश जी अग्रवाल बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- सुश्री अनन्या बूबना, मधुबनी (बिहार)
27- अग्रश्री दिव्यांग सेवा पुरस्कार सर्व वर्ग के दिव्यांगों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को श्री इंद्रचंद जी बंसल -एवं स्मृतिशेष श्रीमती सुशीला बंसल जी की प्रेरणा से सुपुत्र ट्रस्टी श्री प्रवीण जी बंसल, हिसार (हरियाणा) की ओर से
चयनित :- श्री हेमंत भाई गोयल, जयपुर (राजस्थान)
28- अग्रश्री रक्त वीर पुरस्कार रक्तदान के क्षेत्र में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तबीर एवं समाजिक संस्थाओ को श्री सुनील कुमार जी गुप्ता, दिल्ली की -ओर से
चयनित :- श्री दीपक अग्रवाल (रामूका) जमशेदपुर (झारखंड)
29- अग्रश्री लाला लाजपत राय पुरस्कार – सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर अपनी पहचान स्थापित करने वाले सदस्य एवं संस्था को श्री राम प्रसाद जी सराफ, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) की ओर से
चयनित :- श्री चंद्रकांत सराफ, प्रेम मिलन कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
30- अग्र शिक्षा अलंकरण पुरस्कार – JEE / NEET/ CAT या समकक्ष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अग्रकुल के प्रतिभावान बच्चो के लिए ट्रस्टी श्रीमती उपमा महेश जी अग्रवाल बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की ओर से
*चयनित :- श्री आयुष सिंघल, जयपुर (राजस्थान)
31- अग्रश्री श्रेष्ठ पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर विगत 10 वर्षों से वैवाहिक परिचय सम्मेलनों का सफल आयोजन कर अग्रणी भूमिका निभाने वाली सामाजिक संस्थाओ को मेसर्स श्री सुभाष अग्रवाल जी (स्वर्णभूमि) रायपुर -(छत्तीसगढ़) की ओर से
चयनित :- छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच, रायपुर (छत्तीसगढ़)
32- अग्रश्री विज्ञान रत्न पुरस्कार विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सफ़लता अर्जित करने वाले समाज के सदस्य को स्मृतिशेष श्री धनपत राय -जी अग्रवाल की स्मृति में पुत्रवधु एवं पुत्र श्रीमती सुषमा वासुदेव जी अग्रवाल, नागपुर (महाराष्ट्र) की ओर से
चयनित :- श्री सुमित अग्रवाल, बैंगलोर (कर्नाटक)
33- सेठ जमना लाल बजाज पुरस्कार राजस्थानी भाषा को आठवीं सूची में शामिल करवाने एवं राजस्थानी धरोहर के उत्थान हेतु सतत प्रयासरत राष्ट्रीय स्तर की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्था या व्यक्तियों को श्रीमती किरण जी अग्रवाल -कांटाबांजी (ओडिशा) की ओर से
चयनित :-(राजस्थान) श्री राणा संजय जी तुलस्यान, भीलवाड़ा
34- अंतर्राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अग्र कुल के प्रतिभावान बच्चो द्वारा खेल कूद में पुरस्कार अर्जित करने पर श्री अनुराग जी गर्ग -भरतपुर (राजस्थान) की ओर से
चयनित :- सुश्री मोना चौधरी जयपुर (राजस्थान)
35- अग्रश्री साहित्य पुरस्कार साहित्य, कविता, लेखनी की उल्लेखनीय उपलब्धि पर उत्कृष्ट समाज सेवी को –
चयनित :- डॉ. अंजना बैराठी (राजस्थान)
36- अग्रश्री संस्कृति दूत पुरस्कार संगीत, कला, नृत्य एवं संस्कृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हमारे पूज्य पिताश्री श्री चंद जी सिंघल निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) एवं हमारे आदरणीय वड़े भाई स्मृतिशेष श्री राम किशोर जी सिंघल, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की स्मृति में श्री रविन्द्र कुमार जी सिंघल, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की ओर से
चयनित :- श्रीमती रितु अग्रवाल, मुंबई (महाराष्ट्र)
37- अग्रश्री विभूषण पुरस्कार प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी समाजिक, धार्मिक, न्यायिक, संस्कार, युवा चेतना, जनजागृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि
चयनित :- श्री रामेश्वर दयाल सिंघल, ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार की और से सभी चयनित विभूतियो को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है,अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है,राज कुमार मित्तल अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष (अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन) एवम श्रीमती उमा बंसल राष्ट्रीय संयोजक (अग्र अलंकरण 2025) ने सभी चयनित विभूतियो एवं प्रायोजक परिवारों से निवेदन किया है कि 12 जून को सुबह 10:00 बजे तक अवश्य रूप से कार्यक्रम स्थल पर सभी जरुर पहुंचे एवं अपने आगमन की सूचना हमें 15 दिवस पूर्व दें ताकि सभी की बेहतर व्यवस्थाएं की जा सके



