जापान के प्रसिद्ध गोल्डन वीक पर आयोजित होलीडे सीजन में पहुंचे अनिल अग्रवाल. अनिल ने कहा- दुनिया के प्रत्येक देश में भारतीयों की बढ़ती मौजूदगी हमारी बढ़ती ताकत का है सबसे बड़ा प्रमाण. अनिल जी ने कहा-जापान में मैनपावर की कमी के चलते अधिकतर भारतीय काम करने आए जापान



जापान के प्रसिद्ध गोल्डन वीक पर आयोजित होलीडे सीजन में पहुंचे अनिल अग्रवाल. अनिल ने कहा- दुनिया के प्रत्येक देश में भारतीयों की बढ़ती मौजूदगी हमारी बढ़ती ताकत का है सबसे बड़ा प्रमाण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-Golden week जापान का सबसे बड़ा Holiday season है, जो अप्रैल के अंत से मई के पहले हफ्ते तक चलता है। इसी दौरान किरन और मेरा भी जापान जाना हुआ। उपरोक्त बातो का जिक्र अपनी जापान यात्रा पर पहुंचे वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि
जैसे हमारे यहाँ त्यौहारों का माहौल होता है, वैसे ही पूरा जापान छुट्टियों और खुशियों में डूबा था।वहां बहुत से नए लोग और अनुभव भी मिले। Tokyo में हम बुद्ध मॉनेस्ट्री गए और वहाँ जाकर गर्व हुआ कि बुद्ध को सदियों पहले हमारे बिहार की ही धरती पर ही ज्ञानप्राप्ति हुई थी, और उनकी शिक्षाएं आज भी पूरी दुनिया में मानी जाती हैं। बिहार से निकली शांति और करुणा की गूंज आज जापान के कोने-कोने में बसी है।
अनिल जी ने बताया कि जब भी मैं किसी देश की यात्रा पर जाता हूँ, मुझे हर हज़ार लोगों में 2-4 भारतीय ज़रूर मिलते हैं। दुनिया के हर कोने में भारतीयों की बढ़ती मौजूदगी हमारी बढ़ती ताकत का सबूत है। मैंने सुना कि जापान में manpower की कमी है, इसलिए बहुत सारे भारतीय वहां काम करने जा रहे हैं। Tokyo में एक बड़े प्यारे सज्जन से भी मुलाकात हुई जो जापान रोज़गार की खोज में आए, खूब मेहनत की, वहीं बस गए और फिर अपनी फैमिली को भी बुला लिया। हम भारतीय जहाँ भी जाते हैं, मेहनत और लगन से अपनी जगह बना ही लेते हैं बातों–बातों में ये भी पता चला कि जापान में भी बहुत से दोस्त मुझे social media पर फॉलो करते हैं, मेरे विचारों को पढ़ते हैं। मुझे अंदाज़ा भी नहीं था कि social media ने मुझे जो परिवार दिया वो अब इतना बड़ा हो चुका है






