विधायक व्यास कश्यप की अनुकरणीय पहल- रेलवे महाप्रबंधक से मिले जांजगीर चाम्पा के विधायक व्यास कश्यप,नैला-जांजगीर रेलवे स्टेशन में नवरात्रि पर्व पर सभी ट्रेनों के स्टॉपेज देने की करी मांग, रेल यात्री सुविधाओं के लिए सतत संघर्षरत रहते हैं विधायक कश्यप जी


विधायक व्यास कश्यप की अनुकरणीय पहल- रेलवे महाप्रबंधक से मिले जांजगीर चाम्पा के विधायक व्यास कश्यप,नैला-जांजगीर रेलवे स्टेशन में नवरात्रि पर्व पर सभी ट्रेनों के स्टॉपेज देने की करी मांग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व्यास कश्यप निरंतर क्षेत्र के विकास, जन कल्याण एवं आम जनता की सुविधाओं के लिए तत्पर रहते हैं, तथा आने वाले 22 सितंबर से नवरात्रि का महापर्व प्रारंभ हो रहा है, एवं नैला की दुर्गा पूजा पूरे देश में अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है, एवं इस दुर्गा पूजा को देखने के लिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी लोग सह परिवार पहुंचते हैं, एवं इन्हीं सब बातों को देखते हुए जांजगीर चाम्पा के विधायक व्यास कश्यप ने दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के रेलवे महाप्रबंधक से स्वयं उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की है, तथा उन्हें एक ज्ञापन सौपा है ज्ञापन में विधायक कश्यप ने बताया है कि आगामी नवरात्रि एवं दशहरा का पर्व दिनांक 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जांजगीर-नैला में लगने वाला दुर्गा पंडाल भारत के प्रमुख एवं प्रसिद्ध पंडालों में से एक है। इसकी भव्यता और धार्मिक महत्व के कारण यहाँ प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुँचते हैं।इस वर्ष अनुमान है कि केवल छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश, ओडिशा झारखंड और महाराष्ट्र सहित आसपास के कई राज्यों से भी असंख्य श्रद्धालु इस आयोजन को देखने और माँ दुर्गा के दर्शन हेतु नैला आएंगे। इससे यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होना स्वाभाविक है।ऐसी परिस्थिति में यदि इस अवधि में प्रमुख ट्रेनों का जांजगीर-नैला स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए तो श्रद्धालुओं को अत्यधिक सुविधा होगी। यह न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा बल्कि रेलवे प्रशासन के लिए भी यात्री संतुष्टि और राजस्व वृद्धि की दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होगा।अतः आपसे निवेदन है कि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक विशेष रूप से नवरात्रि/दशहरा पर्व के अवसर पर जांजगीर-नैला स्टेशन पर सभी प्रमुख गाड़ियों का ठहराव सुनिश्चित करने की कृपा करें। यह कदम श्रद्धालुओं, यात्रियों तथा क्षेत्र के हित में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। विधायक व्यास कश्यप ने रेलवे महाप्रबंधक से जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र में रेलवे से संबंधित और विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की एवं उनके साथ वरिष्ठ नेता अरमान खान भी उपस्थित थे



