अमेरिका के राजदूत ने भारत आकर कहा ट्रंप की टॉप लिस्ट में है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. मोदी से मुलाकात की 39 साल के अमेरिकी राजदूत ने

अमेरिका के राजदूत ने भारत आकर कहा ट्रंप की टॉप लिस्ट में है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. मोदी से मुलाकात की 39 साल के अमेरिकी राजदूत ने kshititech
प्रधानमंत्री मोदी जी से मुलाकात करते अमेरिका के राजदूत

अमेरिका के राजदूत ने भारत आकर कहा ट्रंप की टॉप लिस्ट में है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका की साझेदारी की मजबूती पर जोर दिया और नई दिल्ली व वाशिंगटन के बीच रक्षा, व्यापार और कूटनीतिक संबंधों और दोनों के बीच उच्च स्तरीय जुड़ाव का उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मजबूत संबंधों से दूसरे देश जलते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन नेताओं में शीर्ष पर हैं, जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप मिलना चाहते हैं।अमेरिकी राजदूत ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप जिन नेताओं से मुलाकात करेंगे, उनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शीर्ष पर होंगे। यह दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत तालमेल और दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाता है।

उन्होंने ने कहा कि यह उम्मीद है कि दिसंबर में जी-20 सम्मेलन के लिए पीएम मोदी का फ्लोरिडा दौरा केवल बहुपक्षीय बैठक तक सीमित नहीं रहेगा। हालांकि अभी तक किसी द्विपक्षीय बैठक की घोषणा नहीं की गई है।सर्जियो गोर ने कहा, ‘अगर आप राष्ट्रपति से पूछेंगे कि आपके पास 35 लोग आ रहे हैं तो आप किससे मिलना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री उस सूची में शीर्ष पर होंगे। क्योंकि राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को दोस्त मानते हैं।’उन्होंने यह संकेत दिया कि ट्रंप अगले वर्ष भारत यात्रा कर सकते हैं। गोर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस पर फिर से काम किया जा रहा है।दोनों पक्ष समझौते के बहुत करीब हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी कुछ महीनों में समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और यह दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा।गोर ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में स्थिरता लाने का काम किया, जिससे यह देश अमेरिका का एक आकर्षक साझेदार बन गया है।39 वर्षीय राजदूत ने भारत को एक भरोसेमंद रक्षा साझेदार बताया और कहा कि यह संबंध केवल सैन्य साजो-सामान की बिक्री से कहीं आगे का है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading