फूलों का अद्भुत श्रंगार- पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय के निवास पर श्रावणी मास में चल रहा फुलेश्वर महादेव का रुद्र महायज्ञ, अंतिम दिवस होगा सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन,फुलेश्वर महादेव के दर्शन से ही होती हैं मन्नतें पूरी

फूलों का अद्भुत श्रंगार- पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय के निवास पर श्रावणी मास में चल रहा फुलेश्वर महादेव का रुद्र महायज्ञ, अंतिम दिवस होगा सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन,फुलेश्वर महादेव के दर्शन से ही होती हैं मन्नतें पूरी kshititech
शक्ति के पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय के निवास पर श्रावणी मास में चल रहा फुलेश्वर महादेव का रुद्र महायज्ञ

पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय के निवास पर श्रावणी मास में चल रहा फुलेश्वर महादेव का रुद्र महायज्ञ, अंतिम दिवस होगा सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति शहर सहित अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से पूरे अंचल में विद्वान पंडित के रूप में अपनी पहचान रखने वाले स्वर्गीय धरणीधर प्रसाद पांडेय महाराज के सुपुत्र पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय द्वारा श्रावणी मास के पावन मौके पर अपने निवास पर प्रतिदिन सुबह फुलेश्वर महादेव का रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में जहां स्वयं पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय फुलेश्वर महादेव की पूजा- अर्चना कर अभिषेक का कार्यक्रम संपन्न करवाते हैं,तो वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में शिव भक्त सह परिवार ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र से पहुंच रहे हैं

वहीं फुलेश्वर महादेव का श्रृंगार भी बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रतिदिन किया जाता है, एवं आरती के साथ प्रसाद वितरण भी होता है, रुद्र महायज्ञ के इस पावन कार्यक्रम में पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता पांडेय भी अपना पूरा योगदान देती हैं, तथा प्रतिदिन महिलाएं भी काफी संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल होती है, वहीं इस संबंध में पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय का कहना है कि उनके निवास पर उनके पूज्य स्वर्गीय पिता जी के समय से ही भगवान भोलेनाथ की आराधना रुद्र महायज्ञ के रूप में प्रत्येक वर्ष श्रावणी मास के पावन मौके पर की जाती है, एवं इस रुद्र महायज्ञ के दर्शन तथा इसमें शामिल होने मात्र से ही जहां लोगों की सारी मन्नते पूरी होती हैं, तो वहीं इसका दर्शन भी बड़ा ही दुर्लभ होता है,वही इस रुद्र महायज्ञ में के पश्चात अंतिम दिवस भव्य सार्वजनिक भंडारा- प्रसाद का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

ज्ञात हो की शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक- 09 रानी सागर पारा में स्थित सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित धरनीधर प्रसाद पांडेय वर्षों से एक प्रतिष्ठित ज्योतिषि एवं वेदों के ज्ञानी के रूप में जाने जाते थे, तथा उनके मरणोपरांत उनके सुपुत्र पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय ने इस धार्मिक कार्य को सतत जारी रखते हुए प्रत्येक वर्ष विभिन्न अवसरों पर अपने पूज्य पिता के द्वारा दिए गए संस्कारों एवं उनकी प्रेरणा से इसे जारी रखा है, साथ ही समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से भी क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अपना योगदान दिया जा रहा है

फूलों का अद्भुत श्रंगार- पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय के निवास पर श्रावणी मास में चल रहा फुलेश्वर महादेव का रुद्र महायज्ञ, अंतिम दिवस होगा सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन,फुलेश्वर महादेव के दर्शन से ही होती हैं मन्नतें पूरी kshititech
विगत वर्ष पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय के निवास पर संपन्न धार्मिक अनुष्ठान मीडिया की नजर में

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading