आपकी सारी समस्याओं का होगा समाधान-शक्ति के कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में कल 5 मार्च को होगी साइबर लॉ एवं डिजिटल एविडेंस पर वृहत कार्यशाला. एडवोकेट चितरंजन पटेल ने दी जानकारी. देश प्रदेश के दिग्गज विधि विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद



शक्ति के कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में कल 5 मार्च को होगी साइबर लॉ एवं डिजिटल एविडेंस पर वृहत कार्यशाला. एडवोकेट चितरंजन पटेल ने दी जानकारी. देश प्रदेश के दिग्गज विधि विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग तथा कलिंगा यूनिर्वसिटी के संयुक्त तत्वावधान में साइबर लॉ एवं डिजिटल एविडेंस तथा उसकी स्वीकार्यता पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के न्याय विभाग तथा कानून व्यवसाय से जुड़े वकील, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।उक्त जानकारी देते अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि कलेक्टर सभागार में कल 05 मार्च को सुबह 10.30 बजे यह व्याख्यान माला आयोजित है जिसमें उक्त सभी वर्ग के प्रतिनिधि गण शामिल होकर सेमिनार का लाभ उठावें।चितरंजय पटेल ने आगे बताया कि संगठन के सामाजिक सरोकार के क्रम में साइबर लॉ एवं डिजिटल एविडेंस की स्वीकार्यता पर कलिंगा विश्वविद्यालय के सान्निध्य में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित है ताकि जूनियर अधिवक्ताओं के साथ पुलिस एवं मीडिया जगत के लोगों के लिए यह आयोजन सहायक साबित हो सके।


