शक्ति जिले में अजाक थाने का हुआ शुभारंभ.जिले के थानों के लिए मिली नई 112 गाड़िया.एसपी ठाकुर साहब ने किया उद्घाटन. अजाक थाने के नए प्रभारी होंगे निरीक्षक कृष्ण  चंद्र मोहले. पुलिस कप्तान ने कहा अजा/जजा वर्ग के लोगों को इस थाने से खुलने से मिलेगी बड़ी राहत. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर ने कहा- नई 112 गाड़ियां संचालन से पुलिसिंग व्यवस्था में आएगी और कसावट

शक्ति जिले में अजाक थाने का हुआ शुभारंभ.जिले के थानों के लिए मिली नई 112 गाड़िया.एसपी ठाकुर साहब ने किया उद्घाटन. अजाक थाने के नए प्रभारी होंगे निरीक्षक कृष्ण  चंद्र मोहले. पुलिस कप्तान ने कहा अजा/जजा वर्ग के लोगों को इस थाने से खुलने से मिलेगी बड़ी राहत. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर ने कहा- नई 112 गाड़ियां संचालन से पुलिसिंग व्यवस्था में आएगी और कसावट kshititech
शक्ति जिले में 19 मई को अजाक थाने का शुभारंभ कार्यक्रम

*शक्ति जिले में अजाक थाने का हुआ शुभारंभ.जिले के थानों के लिए मिली नई 112 गाड़िया.एसपी ठाकुर साहब ने किया उद्घाटन. अजाक थाने के नए प्रभारी होंगे निरीक्षक कृष्ण  चंद्र मोहले*

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जिला सक्ती में नवीन पुलिस थाना अजाक का भव्य शुभारंभ किया गया। थाना परिसर कोतवाली सक्ती के सामने नवीन भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, सुरेश जायसवाल, गिरधर जायसवाल, चितरंजय पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, पत्रकार एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि अजाक थाना की स्थापना से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण में मदद मिलेगी तथा आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं समन्वय मजबूत करना विभाग की प्राथमिकता है।इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अजाक थाना के शुभारंभ से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में और अधिक कसावट आएगी। पीड़ित लोगों को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि यह थाना समाज के कमजोर एवं पीड़ित वर्ग के लिए न्याय का मजबूत केंद्र साबित होगा तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और अधिक मजबत करेगा।कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर को आकर्षक रोशनी, स्वागत द्वार एवं पुलिस विभाग के प्रतीकों से सजाया गया था।उपस्थित लोगों ने इसे जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।कार्यक्रम में शक्ति जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पेकरा, पुलिस थाना शक्ति के टीआई लखन पटेल।सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कृष्ण चंद्र मोहले होंगे अजाक थाना प्रभारी

19 मई से जिला मुख्यालय शक्ति में प्रारंभ हुए अजाक थाने के प्रभारी की जिम्मेदारी निरीक्षक कृष्ण चंद्र मोहले को दी गई है। कृष्ण चंद्र मोहले ने पुलिस कप्तान एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण कर लिया तथा उन्होंने पूरी निष्ठा एवं सजग़ता के साथ कार्य करने की बात कही है।

शक्ति जिले को मिली नई 112 गाड़ियां

छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में प्रत्येक थाना क्षेत्र में आम नागरिकों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की दिशा में 112 वाहन सेवा प्रारंभ की गई है. शक्ति जिला मुख्यालय में भी विगत कई वर्षों से पुरानी गाड़ियों के भरोसे लोगों की सुरक्षा चल रही थी. किंतु अब पुलिस प्रशासन द्वारा शक्ति जिले के लिए नई गाड़ियां प्रदान की गई है. जिसका विधिवत आज हरी झंडी दिखाकर पुलिस कप्तान ने सभी थाना क्षेत्र के लिए रवाना किया

नवीन जिला सकती में अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण थाना के शुभारंभ के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने कहा कि पुलिसिंग में कसावट आएगी पीड़ित लोगों को न्याय सुलभ होगा डायल 112 का लोकार्पण किया जो अपराध घटने पर समय पर पुलिस सहायता प्रदान करने में सुविधा होगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading