एआई सिर्फ टूल है। इसमें कोई मानवीय संवेदनाएं नहीं. ड्राफ्टिंग में ना करें ए आई का उपयोग- जयदीप गर्ग प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश. 17 जून को शक्ति में संपन्न हुआ जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू सहित पदाधिकारियो ने ली शपथ

एआई सिर्फ टूल है। इसमें कोई मानवीय संवेदनाएं नहीं. ड्राफ्टिंग में ना करें ए आई का उपयोग- जयदीप गर्ग प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश. 17 जून को शक्ति में संपन्न हुआ जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू सहित पदाधिकारियो ने ली शपथ kshititech
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग
एआई सिर्फ टूल है। इसमें कोई मानवीय संवेदनाएं नहीं. ड्राफ्टिंग में ना करें ए आई का उपयोग- जयदीप गर्ग प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश. 17 जून को शक्ति में संपन्न हुआ जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू सहित पदाधिकारियो ने ली शपथ kshititech
कार्यक्रम को संबोधित करते कुटुंब न्यायालय के अध्यक्ष महोदय
एआई सिर्फ टूल है। इसमें कोई मानवीय संवेदनाएं नहीं. ड्राफ्टिंग में ना करें ए आई का उपयोग- जयदीप गर्ग प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश. 17 जून को शक्ति में संपन्न हुआ जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू सहित पदाधिकारियो ने ली शपथ kshititech
कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा

एआई सिर्फ टूल है। इसमें कोई मानवीय संवेदनाएं नहीं. ड्राफ्टिंग में ना करें ए आई का उपयोग- जयदीप गर्ग प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश. 17 जून को शक्ति में संपन्न हुआ जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू सहित पदाधिकारियो ने ली शपथ

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर चांपा जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने 17 जून को जिला न्यायालय परिसर शक्ति में आयोजित जिलाअधिवक्ता संघ शक्ति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ए आई सिर्फ टूल है। ए आई में कोई मानवीय संवेदनाएं नहीं है। जबकि न्याय का क्षेत्र मानवीय संवेदनाओं से भी होता है।एवं न्यायाधीश को अपने फैसला सुनाते समय मानवीय पहलुओं का भी ध्यान रखना होता है। श्री गर्ग ने कहा कि ए आई की तकनीक पर आप ज्यादा भरोसा ना करें। उसका लाभ ले। किंतु कभी भी न्यायालय के काम में ड्राफ्टिंग इत्यादि में अपनी बुद्धि का ही उपयोग करें. जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती एवं भारत माता के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए सीनियर एडवोकेट एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह बनाकर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता तथा छत्तीसगढ़ बार काउंसिल के पूर्व सदस्य एल डी चंद्रा ने मंच पर मौजूद सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत करते हुए सभी का परिचय कराया तथा जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी- सदस्यों एवं अधिवक्ता साथियों द्वारा सभी अतिथियों का बैच लगाकर एवं पुष्पाहार तथा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया एवं इस दौरान मुख्य अतिथि श्री जयदीप गर्ग (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जांजगीर-चांपा) कार्यक्रम की
अध्यक्षता श्री के.एल. चरयाणी (प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर-चांपा) ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती लीना अग्रवाल (द्वितीय जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश, सक्ती)।श्री प्रशांत कुमार शिवहरे जी (प्रथम जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश, सक्ती)। कु. पुष्पलता मारकण्डेय (अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश एफ.टी. सी. सक्ती)। सुश्री शुभदा गोयल (मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट सक्ती)। कु. अंकिता देवदास (नयाविक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सक्ती)। श्री अमृत विकास तोपनो (कलेक्टर जिला सक्ती)। श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती)। श्री नोबेल कुमार वर्मा जी (वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व मंत्री म.प्र. शासन) जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू सचिव नरेंद्र कुमार पटेल नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति सुश्री कावेरी मरकाम प्रमुख रूप से उपस्थित थे

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू ने कहा कि आज मुझे अधिवक्ता साथियों ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। एवं मुझे विश्वास है की जिम्मेदारी का मैं पूरी तत्परता के साथ निर्वहन करूंगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा ने कहा कि सन 1984 में मैं एवं श्यामलाल साहू ने इसी न्यायालय कि सीढ़ियों के किनारे एक टेबल लगाकर अधिवक्ता के रूप में शुरुआत की थी तथा उस समय की तकनीक और आज की तकनीक में काफी बदलाव आ चुका है। एवं हमें समय के हिसाब से परिवर्तनशील होना पड़ेगा। कार्यक्रम को कुटुंब न्यायालय के अध्यक्ष श्री चारयानी जी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय परिवर्तनशील है तथा जो व्यक्ति परिवर्तन के साथ अपने आप को ढालता है निश्चित रूप से वह जीवन में आगे बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग ने जिला अधिवक्ता संघ शक्ति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई तथा शपथ ग्रहण के बाद सभी अधिवक्ता साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी सदस्यों को गुलदस्ता देकर स्वागत भी किया। न्यायालय परिसर शक्ति में आयोजित जिलाअधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में अधिवक्ता साथी। शहर के गणमान्य नागरिक। जनप्रतिनिधि। मीडिया के साथी मौजूद थे।तथा सभी आगंतुक अतिथियों के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के सचिव नरेंद्र कुमार पटेल ने करते हुए सभी अतिथियों एवं नागरिको का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद किया

एआई सिर्फ टूल है। इसमें कोई मानवीय संवेदनाएं नहीं. ड्राफ्टिंग में ना करें ए आई का उपयोग- जयदीप गर्ग प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश. 17 जून को शक्ति में संपन्न हुआ जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू सहित पदाधिकारियो ने ली शपथ kshititech
जिलाअधिवक्ता संघ शक्ति के नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई गई शपथ
एआई सिर्फ टूल है। इसमें कोई मानवीय संवेदनाएं नहीं. ड्राफ्टिंग में ना करें ए आई का उपयोग- जयदीप गर्ग प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश. 17 जून को शक्ति में संपन्न हुआ जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू सहित पदाधिकारियो ने ली शपथ kshititech
कलेक्टर साहब का स्वागत करते अधिवक्ता संघ के सदस्य

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading