TMC के बाद शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट! स्पीकर से मिलने दिल्ली पहुंचे 6 सांसद,संजय राउत बोले- करोड़ों का ऑफर दिया गया. उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे दिल्ली

TMC के बाद शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट! स्पीकर से मिलने दिल्ली पहुंचे 6 सांसद,संजय राउत बोले- करोड़ों का ऑफर दिया गया. उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे दिल्ली kshititech

TMC के बाद शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट! स्पीकर से मिलने दिल्ली पहुंचे 6 सांसद,संजय राउत बोले- करोड़ों का ऑफर दिया गया. उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे दिल्ली

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बाद अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में बड़ी बगावत देखने को मिल रही है। पार्टी के 6 लोकसभा सांसद आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने दिल्ली पहुंच गए हैं।शिवसेना (यूबीटी) के कुल 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद मंगलवार रात चार्टर्ड विमान से दिल्ली पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, ये सांसद आज स्पीकर से मुलाकात कर अपनी पार्टी से अलग होने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं। इन 6 सांसदों की बैठक आज श्रीकांत शिंदे के आवास पर होने की संभावना है, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।शिवसेना (शिंदे गुट) के एमएलसी कृपाल तुमाने ने दावा किया है कि ऑपरेशन टाइगर के तहत पिछले एक महीने से इन सांसदों से लगातार बातचीत चल रही थी और अब यह अपने अंतिम चरण में है।

संजय राउत का आरोप

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है कि इन सांसदों को करोड़ों रुपये का ऑफर दिया गया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में भी बड़े पैमाने पर टूट हो चुकी है। अब उद्धव ठाकरे की पार्टी भी इसी रास्ते पर जाती दिख रही है।अभी तक इन 6 सांसदों के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन आज होने वाली स्पीकर से मुलाकात और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading