टेमर की भागवत कथा में पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने लिया कथा वाचक पंडित उमाशंकर शास्त्री जी का आशीर्वाद

टेमर की भागवत कथा में पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने लिया कथा वाचक पंडित उमाशंकर शास्त्री जी का आशीर्वाद kshititech

टेमर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे महंत जी

टेमर की भागवत कथा में पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने लिया कथा वाचक पंडित उमाशंकर शास्त्री जी का आशीर्वाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -13 जून को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉक्टर चरण दास महंत ने जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा डॉक्टर महंत ने शक्ति शहर से लगे ग्राम टेमर के बेरियर चौक में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में पहुंचकर जहां व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक पंडित उमाशंकर शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा पूजा अर्चना भी की एवं आयोजन समिति के सदस्यों से मिलकर ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए उनका साधुवाद ज्ञापित किया

धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की मुझे नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने कहा कि आज, परमपिता परमेश्वर और श्री खाटू श्याम बाबा की असीम कृपा से मुझे दो अत्यंत भव्य और दिव्य धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।चाम्पा नगर की धन्यधरा में श्याम परिवार एवं समस्त भागवत प्रेमी भक्तजन, चाम्पा द्वारा आयोजित ‘श्रीमद् भागवत कथा’ था, जहाँ पूज्य श्री हित ललित वल्लभ नागार्थ जी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण का आनंद मिला।बेरियर चौक टेमर (सकती) में समस्त यजमान एवं भागवत समिति, टेमर तथा समस्त ग्रामवासी टेमर द्वारा आयोजित ‘श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव’ में भी शामिल होने का अवसर मिला, जो कि कथा व्यास पं. उमाशंकर ‘शास्त्री’ जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।​दोनों ही आयोजनों में शामिल होकर मन भक्तिमय हो गया और साक्षात ईश्वरीय कृपा की अनुभूति हुई

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading