जिला मुख्यालय शक्ति के नवीन उपजेल सक्ती का जेल निरीक्षण एवं समीक्षा संपन्न.बंदियों से चर्चा भी की अधिकारियों ने. सहायक जेल अधीक्षक विजय पटेल भी मौजूद. जेल में विधिक सहायता डेस्क की भी हुई शुरुआत

जिला मुख्यालय शक्ति के नवीन उपजेल सक्ती का जेल निरीक्षण एवं समीक्षा संपन्न.बंदियों से चर्चा भी की अधिकारियों ने. सहायक जेल अधीक्षक विजय पटेल भी मौजूद. जेल में विधिक सहायता डेस्क की भी हुई शुरुआत kshititech
13 मई को नवीन उपजेल शक्ति का निरीक्षण एवं समीक्षा कार्यक्रम

जिला मुख्यालय शक्ति के नवीन उपजेल सक्ती का जेल निरीक्षण एवं समीक्षा संपन्न.बंदियों से चर्चा भी की अधिकारियों ने. सहायक जेल अधीक्षक विजय पटेल भी मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा श्री जयदीप गर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज दिनांक 13/05/26 को सुश्री शुभदा गोयल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती एवं श्री मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर द्वारा नवीन उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर जेल समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान बंदियों हेतु उपलब्ध कराई जा रही भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गयाअधिकारियों द्वारा जेल परिसर के विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से चर्चा की गई तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत एवं उनके विधिक अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक सुविधाएं समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएं एवं स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए

इस अवसर पर नवीन उपजेल सक्ती में “मुलाकात विधिक सहायता हेल्प डेस्क” की शुरुआत भी की गई। हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क विधिक सहायता, नयायालयीन प्रक्रियाओं एवं विधिक अधिकारों संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध हो सके।निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक श्री विजय पटेल, एवं समस्त जेल स्टाफ एवं कोर्ट स्टाफ प्रेम पटेल, पैरालीगल वॉलिंटियर्स जयराम गढ़ेवाल,मनीष साहू, प्रहलाद हलाद बंजारे की उपस्थिति रही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ

प्रातिक्रिया दे