27 साल बाद उपाध्यक्ष का पद जीता BJP ने, नगर पालिका शक्ति में भाजपा के भारत यादव निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष पद पर,जोगेश लंबा की रणनीति ने किया काम, कार्यकर्ताओं ने लगाये भारत माता की जय के नारे, भाजपा के लिए लक्की साबित हुआ भारत, जिस वार्ड में भाजपा कभी जीती नहीं, वहां जीत कर दिखाया भारत ने




27 साल बाद उपाध्यक्ष का पद जीता BJP ने, नगर पालिका शक्ति में भाजपा के भारत यादव निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष पद पर,जोगेश लंबा की रणनीति ने किया काम, कार्यकर्ताओं ने लगाये भारत माता की जय के नारे
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- नगर पालिका परिषद शक्ति में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने एकजुटता के साथ चुनाव लड़ते हुए उपाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा कर लिया, तथा भले ही भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में सफलता हासिल नहीं कर पाई, किंतु 7 मार्च को हुए नगर पालिका शक्ति के उपाध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक- 05 के पार्षद भारत यादव जिन्होंने वार्ड क्रमांक- 05 में भी दशकों के बाद भाजपा के पार्षद के रूप में जीत दर्ज कर एक गौरव हासिल किया, ऐसे पार्षद ने नगर पालिका शक्ति के उपाध्यक्ष पद पर भी अपना कब्जा जमा लिया, तथा 7 मार्च को जिला कलेक्टर शक्ति के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद कार्यालय शक्ति के सभागार में उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारत यादव एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से वार्ड क्रमांक- 16 के पार्षद संतोष सोनी लाला ने नामांकन फार्म दाखिल किया, तथा मतदान के बाद आए चुनाव परिणाम में जहां भाजपा प्रत्याशी भारत यादव को 14 वोट मिले तो वही पांच वोट संतोष सोनी लाला को मिले,जबकि राजनीतिक रूप से आकलन किया जाए तो नगर पालिका शक्ति में 10 पार्षद बीजेपी के हैं, 6 पार्षद कांग्रेस के एवं दो पार्षद निर्दलीय जीत कर आए हैं, किंतु इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने 10 पार्षद के बाद चार अन्य पार्षदों का समर्थन हासिल किया, वहीं कांग्रेस पार्टी को शत प्रतिशत अपने ही पार्षदों का समर्थन नहीं मिला, वहीं भारत यादव की जीत पर जहां भाजपा में हर्ष की लहर है,तो वहीं वार्ड क्रमांक-05 में भी लोगों ने पटाखे फोड़कर एवं मुंह मीठा कर बधाइयां दी है, ज्ञात हो की भारत यादव ने नगर पालिका शक्ति के वार्ड क्रमांक- 05 में दशकों के बाद भारतीय जनता पार्टी के पार्षद के रूप में जीत दर्ज की, जिससे भारतीय जनता पार्टी काफी उत्साहित थी एवं उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा काफी संवेदनशील थी, एवं अध्यक्ष का चुनाव हारने के बाद भाजपा ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने ठोस रणनीति बनाई थी,जिसके लिए प्रदेश भाजपा संगठन ने उपाध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता जोगेश लंबा कोरबा को प्रभारी बनाया था, तथा जोगेश लांबा ने तगड़ी रणनीति बनाते हुए आखिरकार भाजपा का उपाध्यक्ष बनाने में अपना अहम योगदान दिया है
