खूबसूरती के लिए अडानी के दो हवाई अड्डे हुए टॉप 10 की सूची में शामिल


खूबसूरती के लिए अडानी के दो हवाई अड्डे हुए टॉप 10 की सूची में शामिल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अदाणी ग्रुप के दो हवाई अड्डों को दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शामिल किया गया है. इनमें नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल 2 को प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्साय आर्किटेक्चर और डिजाइन अवार्ड्स ने ‘दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स 2026’ की लिस्ट में शामिल किया है. इन एयरपोर्ट्स का संचालन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) करती है.इसके साथ, भारत के दोनों हवाईअड्डे विश्व स्तर पर उन सात एविएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल हो गए हैं जिन्हें उनकी उत्कृष्ट वास्तुकला, टिकाऊपन और यात्री-केंद्रित डिजाइन के लिए चुना गया है.पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय में प्रदान किए जाने वाले वार्षिक प्रिक्स वर्साय अवार्ड, नवाचार, सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को समाहित करने वाली समकालीन वास्तुशिल्पीय उपलब्धियों का सम्मान करते हैं.

