*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति शहर के अभिषेक बंसल के पास है आजादी की वर्षगांठ 15 अगस्त 1947 पर प्रकाशित अखबारों का संग्रह, अभिषेक द्वारा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशेष अवसरों पर लगाई जाती है प्रदर्शनी

शक्ति शहर के अभिषेक बंसल के पास है आजादी की वर्षगांठ 15 अगस्त 1947 पर प्रकाशित अखबारों का संग्रह, अभिषेक द्वारा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशेष अवसरों पर लगाई जाती है प्रदर्शनी kshititech
15 अगस्त 1947 आजादी के दिन प्रकाशित अखबार
शक्ति शहर के अभिषेक बंसल के पास है आजादी की वर्षगांठ 15 अगस्त 1947 पर प्रकाशित अखबारों का संग्रह, अभिषेक द्वारा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशेष अवसरों पर लगाई जाती है प्रदर्शनी kshititech
शक्ति शहर के सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक बंसल
शक्ति शहर के अभिषेक बंसल के पास है आजादी की वर्षगांठ 15 अगस्त 1947 पर प्रकाशित अखबारों का संग्रह, अभिषेक द्वारा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशेष अवसरों पर लगाई जाती है प्रदर्शनी kshititech
अभिषेक के पास संग्रहित अखबारों का कलेक्शन

शक्ति शहर के अभिषेक बंसल के पास है आजादी की वर्षगांठ 15 अगस्त 1947 पर प्रकाशित अखबारों का संग्रह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर के बुधवारी बाजार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक बंसल के पास दशकों पुरानी अनमोल चीजों का संग्रह देखने को मिलता है, तो वही 15 अगस्त 1947 को भारत देश आजाद हुआ था एवं इस दिन हमें आजादी मिली थी, 15 अगस्त 1947 को प्रकाशित होने वाले अखबारों का संग्रह भी अभिषेक वंथल के पास है, अभिषेक बंसल ने इस राष्ट्रीय पर्व के पावन मौके पर इन अखबारों को अपने संग्रह से निकालते हुए कहा कि यह आजादी की वर्षगांठ हमारे लिए गौरवशाली है, तथा हमारे महापुरुषों के बलिदानों के बाद हमें यह आजादी मिली है, जिसका हमें गौरव है, अभिषेक बंसल के पास बहुत पुराने नोट, गलत छपे हुए नोट, पुराने सिक्के, मुगलकाल में प्रचलित सिक्के एवं जीवाश्म कभी अनमोल संग्रह है

अभिषेक बंसल को बचपन से ही पुराने नोट, सिक्के, जीवाश्म को संग्रह करने का विशेष शौक है, इनके पास संग्रहित मुगल काल के प्रचलित नोट सिक्कों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, इसी संग्रह के चलते उन्होंने क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बना रखी है, जिसकी जानकारी वे समय-समय पर आज के विद्यार्थियों एवं अन्य उत्सुक जनों को देते रहते है, तथा पिछले वर्ष अभिषेक बंसल ने शहर के प्रतिष्ठित जिंदल वर्ल्ड स्कूल कंचनपुर में भी अपने इस संग्रह की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया था, जिसमें विद्यालय परिवार सहित बच्चों ने भी बड़ी ही उत्सुकता के साथ इस संग्रह को देखा एवं सराहा

Back to top button