छत्तीसगढ़ मुद्रा उत्सव में शक्ति के अभिषेक बंसल ने भी लगाई अपनी विशेष प्रदर्शनी, रायपुर के रामनाथ भीमसेन सभा भवन में आयोजित था तीन दिवसीय महोत्सव, दुर्लभ धरोहरों को देखने का अवसर मिला प्रदेश वासियों को

छत्तीसगढ़ मुद्रा उत्सव में शक्ति के अभिषेक बंसल ने भी लगाई अपनी विशेष प्रदर्शनी, रायपुर के रामनाथ भीमसेन सभा भवन में आयोजित था तीन दिवसीय महोत्सव, दुर्लभ धरोहरों को देखने का अवसर मिला प्रदेश वासियों को kshititech
अभिषेक बंसल को सम्मानित करते आयोजन समिति के सदस्य
छत्तीसगढ़ मुद्रा उत्सव में शक्ति के अभिषेक बंसल ने भी लगाई अपनी विशेष प्रदर्शनी, रायपुर के रामनाथ भीमसेन सभा भवन में आयोजित था तीन दिवसीय महोत्सव, दुर्लभ धरोहरों को देखने का अवसर मिला प्रदेश वासियों को kshititech
अभिषेक बंसल द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी
छत्तीसगढ़ मुद्रा उत्सव में शक्ति के अभिषेक बंसल ने भी लगाई अपनी विशेष प्रदर्शनी, रायपुर के रामनाथ भीमसेन सभा भवन में आयोजित था तीन दिवसीय महोत्सव, दुर्लभ धरोहरों को देखने का अवसर मिला प्रदेश वासियों को kshititech
अभिषेक बंसल द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी

छत्तीसगढ़ मुद्रा उत्सव में शक्ति के अभिषेक बंसल ने भी लगाई अपनी विशेष प्रदर्शनी, रायपुर के रामनाथ भीमसेन सभा भवन में आयोजित था तीन दिवसीय महोत्सव, दुर्लभ धरोहरों को देखने का अवसर मिला प्रदेश वासियों को

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति^ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित रामनाथ भीमसेन सभा भवन में तीन दिवसीय मुद्रा उत्सव संपन्न हुआ, जिसमें देश के विभिन्न स्थानों से लोगों ने इस आयोजन में अपनी प्रदर्शनी लगाई तो वहीं शक्ति शहर के अभिषेक बंसल ने भी इस अवसर पर प्रिंटिंग मिस्टेक वाले नोटों एवं सिख राजा के सिक्कों सहित अद्भुत संग्रह किए गए सामानों की प्रदर्शनी लगाई एवं इस प्रदर्शनी को देखने जहां दूर-दूर से लोग पहुंचे तो वहीं अभिषेक बंसल के इस संग्रह की सभी ने सराहना की तथा अभिषेक बंसल ने बताया कि रामनाथ भीमसेन भवन में 21 सितंबर तक 7 राज्यों के संग्राहकों ने प्रदर्शनी लगाई थी,जिसमे 150 देशों की करेंसी और मिसप्रिंट नोट एवम पहली बार ऐसा अनोखा मेला लोगो को देखने को मिला,एवम 13.8 करोड़ साल पुराने शंख का जीवाश्म भी यहां था,इस प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण 13.8 करोड़ साल पुराना शंख के जीवाश्म से लेकर 5 हजार साल के पी आर पुराने सिक्के रही। साथ ही 1 रुपये से लेकर 1 हजार रुपए के सिक्के, रत्न, पौराणिक बर्तन, पुराने टेलीफोन, पेजर, पोस्टकार्ड, टिकट जैसी चीजें लोगों को अतीत में झांकने का अनुभव कराती हैं। इसमें छत्तीसगढ़ सहित मुंबई, कोलकाता, मद्रास, दिल्ली, बेंगलुरु, नागपुर के संग्राहकों ने अपने 30 स्टॉल लगाए हैं। प्रदर्शनी के पहले दिन हजारों लोग अपने पुराने नोट व सिक्कों के बदले कैश लेने की जद्दोजहद में दिखे। इसके चलते आयोजकों को मुख्य दरवाजा बंद करना पड़ा।इतिहास और धरोहर को करीब से देखने का दुर्लभ मौका राजधानी रायपुर के लोगों को मिला। दक्षिण कौशल मुद्रा परिषद द्वारा पहली बार आयोजित राष्ट्रीय स्तर की मुद्रा और एंटीक प्रदर्शनी शुक्रवार से शुरू हुई। इसमें ऐसे संग्रह रखे गए हैं, जो किताबों या संग्रहालयों में ही देखने को मिलते है, अभिषेक बंसल ने इस दौरान बताया कि वह विगत कई सालों से नोटों का संग्रह कर रहे है, उनके पास फैंसी नोटों के अलावा मिसप्रिंटिंग वाली करेंसी भी मौजूद है,साल 2012 में मां वैष्णो देवी मुद्रित वाले 5 रुपए के सिक्के की वैल्यू यूट्यूब और सोशल मीडिया में 15 लाख तक बताई गई है, लेकिन इस सिक्के की कीमत 15 से 30 रुपए है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading