आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका-10 सांसदों में 7 गए भाजपा में, बच गए तीन; राज्यसभा में अब आप के सांसद कौन-कौन? LS में क्या स्थिति. सांसद राघव चड्ढा ने कहा- आप स्वार्थ के लिए करती है काम. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया सांसदों का पार्टी में स्वागत

आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका-10 सांसदों में 7 गए भाजपा में, बच गए तीन; राज्यसभा में अब आप के सांसद कौन-कौन? LS में क्या स्थिति. सांसद राघव चड्ढा ने कहा- आप स्वार्थ के लिए करती है काम. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया सांसदों का पार्टी में स्वागत kshititech
आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सांसद
आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका-10 सांसदों में 7 गए भाजपा में, बच गए तीन; राज्यसभा में अब आप के सांसद कौन-कौन? LS में क्या स्थिति. सांसद राघव चड्ढा ने कहा- आप स्वार्थ के लिए करती है काम. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया सांसदों का पार्टी में स्वागत kshititech
आपके सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा अध्यक्ष के सामने किया भाजपा प्रवेश
आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका-10 सांसदों में 7 गए भाजपा में, बच गए तीन; राज्यसभा में अब आप के सांसद कौन-कौन? LS में क्या स्थिति. सांसद राघव चड्ढा ने कहा- आप स्वार्थ के लिए करती है काम. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया सांसदों का पार्टी में स्वागत kshititech
आम आदमी पार्टी के सांसद भाजपा प्रवेश करते हुए

आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका-10 सांसदों में 7 गए भाजपा में, बच गए तीन; राज्यसभा में अब आप के सांसद कौन-कौन? LS में क्या स्थिति. सांसद राघव चड्ढा ने कहा- आप स्वार्थ के लिए करती है काम. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया सांसदों का पार्टी में स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आम आदमी पार्टी को शुक्रवार 24 अप्रैल को तब बड़ा झटका लगा जब राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत इसके सात राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी और भाजपा का दामन थाम लिया। चड्ढा ने पाठक और मित्तल के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों में से दो-तिहाई ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके बाद तीनों सांसदों ने बाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की और भाजपा में औपचारिक तौर पर शामिल हो गए।प्रेस कॉन्फ्रेन्स में राघव चड्ढा ने बताया कि पार्टी सांसद हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, राजेंद्र गुप्ता और स्वाति मालीवाल भी आप छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल सात सांसद थे जिनमें से सात ने पार्टी छोड़ दी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अब बाकी बचे तीन सांसद कौन हैं।

राज्यसभा के AAP के तीन सदस्य कौन हैं?

सात सांसदों के दल-बदल के बाद अब राज्यसभा में आप के कुल तीन सांसद रह गए हैं। इनमें सदन के नेता संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और बलबीर सिंह सीचेवाल हैं। इनमें संजय सिंह और एनडी गुप्ता दिल्ली से राज्यसभा के सदस्य हैं जबकि सीचेवाल पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य हैं।आप छोड़ने वालों में छह पंजाब से राज्यसभा सांसद थे, जबकि स्वाति मालीवाल दिल्ली से ही सांसद थीं लेकिन लंबे समय से आप से नाता तोड़ चुकी थीं। मई 2024 में सीएम आवास पर उनके साथ हुई कथित मारपीट और उसके बाद के विवादों के बाद पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांगा था, तब उन्होंने आप से इस्तीफा दे दिया था।

AAP छोड़ BJP में गए, फिर भी दलबदल कानून में क्यों नहीं फंसे राघव चड्डा?

लोकसभा में आप की क्या स्थिति-संसद के निचले सदन लोकसभा में भी आप के तीन सांसद हैं। ये तीनों सांसद 2024 में पंजाब से चुनकर आए हैं। इनमें गुरमीत सिंह मीत हेयर (संगरूर), राज कुमार चब्बेवाल (होशियारपुर) और मलविंदर सिंह कांग (आनंदपुर साहिब) से आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। इस तरह संसद में अभी भी आप के छह सांसद हैं। यानी कुल सांसदों में से करीब आधे अभी भी पार्टी के साथ बने हुए हैं।

राघव चड्ढा ने क्या आरोप लगाए?

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में प्रेस कॉन्प्रेन्स को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, ”आप, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और जिसे मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है।” उन्होंने कहा, ”राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सदस्य हैं। इनमें से दो-तिहाई से अधिक सांसद इस पहल में हमारे साथ हैं।” चड्ढा ने आगे कहा, ”उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने राज्यसभा के सभापति को हस्ताक्षरित पत्रों एवं अन्य औपचारिक दस्तावेज सहित सभी आवश्यक कागजात सौंप दिए हैं।”

7 MPs के AAP छोड़ने से पंजाब चुनाव पर क्या असर?

BJP के लिए कैसे विन-विन सिचुएशन.हाल ही में चड्ढा को उपनेता पद से हटाया गया था।बता दें कि हाल ही में चड्ढा को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया गया था लेकिन मित्तल भी उनके साथ बगावत करने वालों में शामिल हैं। कुछ दिनों पहले मित्तल के ठाकानों पर ईडी की रेड पड़ी थी। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए चड्ढा ने कहा कि पार्टी अब देश के लिए नहीं, बल्कि अपने ही फायदे के लिए काम कर रही है। चड्ढा ने कहा, ”पिछले कुछ वर्षों में, मुझे यह महसूस होने लगा है कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। आज, मैं आप से अलग होने और जनता के साथ अधिक निकटता से काम करने के अपने निर्णय की घोषणा करता हूं।”

आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका-10 सांसदों में 7 गए भाजपा में, बच गए तीन; राज्यसभा में अब आप के सांसद कौन-कौन? LS में क्या स्थिति. सांसद राघव चड्ढा ने कहा- आप स्वार्थ के लिए करती है काम. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया सांसदों का पार्टी में स्वागत kshititech

प्रातिक्रिया दे