जेब में भरकर सोने के 115 बिस्कुट की तस्करी करता युवक एयरपोर्ट पर गिरफ्तार. करीब 5 करोड़ के थे सोने के बिस्कुट.शातिर तरीके से बेल्ट के अंदर छुपा कर रखे थे बिस्किट. बढ़ती कीमतें- फल फूल रहा तस्करी का धंधा

जेब में भरकर सोने के 115 बिस्कुट की तस्करी करता युवक एयरपोर्ट पर गिरफ्तार. करीब 5 करोड़ के थे सोने के बिस्कुट.शातिर तरीके से बेल्ट के अंदर छुपा कर रखे थे बिस्किट. बढ़ती कीमतें- फल फूल रहा तस्करी का धंधा kshititech

जेब में भरकर सोने के 115 बिस्कुट की तस्करी करता युवक एयरपोर्ट पर गिरफ्तार. करीब 5 करोड़ के थे सोने के बिस्कुट.शातिर तरीके से बेल्ट के अंदर छुपा कर रखे थे बिस्किट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सोने की तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कस्टम अधिकारियों ने खुफिया जानकारी और रिस्क बेस्ड प्रोफाइलिंग के आधार पर जाल बिछाकर सैन फ्रांसिस्को से आए एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है।आरोपित अपने कपड़ों में बेहद शातिर तरीके से छिपाकर 115 सोने के बिस्किट (गाेल्ड बार) भारत ला रहा था। जब्त किए गए सोने का कुल वजन करीब 3.5 किलो है।कस्टम अधिकारियों के मुताबिक आरोपित 15 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को से एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ-4174 के जरिए दिल्ली पहुंचा था। वह इंटरनेशनल अराइवल टर्मिनल पर कस्टम अधिकारियों की नजरों से बचकर चुपके से ”ग्रीन चैनल” पार करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पहले से ही गुप्त निगरानी पर तैनात यूनिट की टीम ने उसकी संदिग्ध हरकतों को भांप लिया और उसे रोक लिया।जब यात्री और उसके सामान की व्यवस्थित तरीके से व्यक्तिगत तलाशी ली गई, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपित ने सोने को छिपाने के लिए एडवांस तकनीक और शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया था। उसने एक विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट पहन रखी थी और अपनी ट्राउजर के अंदरूनी हिस्सों में गुप्त जेबें बना रखी थीं।इन्हीं जेबों के अंदर शुद्ध 24-कैरेट (999.9 शुद्धता) के 115 सोने के बिस्किट छिपाए गए थे। कस्टम विभाग ने तस्करी कर लाए गए इस अवैध सोने को कस्टम एक्ट, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया है। वहीं, आरोपित अमेरिकी नागरिक को कस्टम एक्ट की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading