हीरापुर के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतिस्पर्धा का भव्य आयोजन, 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम में चंद्रहासिनी मंदिर से मशाल यात्रा का भी हुआ आयोजन, पूर्व जनपद अध्यक्ष टुकेश्वरी पटेल ने कहा- विद्यालय के बच्चों की खेल प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान




हीरापुर के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतिस्पर्धा का भव्य आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर में हुआ 11वां चार दिवसीय वार्षिक खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन। यह वार्षिक खेलकूद 16 दिसंबर 2025 को उदघाटन एवं 19 दिसंबर 2025 को समापन हुआ इस खेलकुद प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए इंडोर एवं आउट डोर एकल एवं सामुहिक सभी तरह के खेल-कूद आयोजित किए जाते हैं इंडोर खेल केरम चेस बेटमिंटन आऊटडोर खेल प्री प्राईमरी कक्षाओं के लिए 50मीटर दौड़ मेंढ़क दौड़ कंगारु दौड़ कक्षा 1ली से 12वीं तक के परीक्षार्थिओं के लिए दौड़ 50मीटर 100मीटर 200मीटर 400मीटर 800मीटर रिले रेस बिस्किट दौड़ बोरा दौड़ तीन पैरों वाला दौड़ लम्बी कुद ऊँची कुद रस्सी कुद बुक बेलेंस सुई धागा गोला फेंक भाला फेंक तवा फेंक सस्सा कस्सी कबड्डी एवं खो-खो कीे प्रतियोगिताएँ करायी गयी। प्रथम दिवस पर आज उद्घाटन सत्र का शुभारंभ विद्यालय के खेल मैदान में हुआ जिसका प्रारंभ माता चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर में माता चन्द्रहासिनी के पूजन अर्चन कर मशाल प्रज्जवलित किया गया मशाल प्रज्वलित करने हेतु विद्यालय के संचालक मनोज अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, सुश्री वंशिता अग्रवाल प्राचार्य रामकृष्ण पंडा खेल प्रमुख लोचन प्रकाश पटेल , प्यारेलाल कुर्रे समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थीगण मंदिर पहुंचे मशाल मंदिर के प्रमुख पुजारी द्वारा प्रज्जवलित किया गया। माता के मंदिर से आशीर्वाद लेकर व मशाल प्रज्वलित कर चंद्रपुर नगर के मुख्य मार्ग में रैली भ्रमण कर हीरापुर में स्थित विद्यालय खेल मैदान पहुंचे जहां आज इस वार्षिक खेलकूद के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ होना था। रैली में स्काउड बैण्ड व बुलेट बाईक व पटाखों की धूम रही
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कमल पटेल, विशिष्ट अतिथि मनोज पटेल एवं श्रीमती टुकेश्वरी पटेल पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष विद्यालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल रहे। बच्चों की रैली विद्यालय में पहुंचने की पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलित कर एवं मैदान में स्थित मुख्य मशाल को प्रज्जवलित कर किया गया। मंचासिन समस्त अतिथियों का स्वागत तिलक अक्षत व पुष्प गुच्छ एवं टोपी पहनाकर व बैच लगाकर किया गया। अतिथियों द्वारा सर्वोदय पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव का ध्वजारोहण किया गया।ध्वजाररोहण उपरांत अतिथियों के समक्ष चयनित विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं एक स्वागत गीत गाया गया व अतिथियों द्वारा गुब्बारे के साथ 11वां वार्षिक खेलकुद उत्सव का प्रतीक खुले आसमान पर उन्मुक्त किया गया । मुख्य अतिथि महोदया द्वारा चार दिवसीय 11वां वार्षिक खेलकूद महोत्सव के उद्घाटन की घोषणा व सारगर्भित उदबोधन दिया गया एवं खेल के महत्व को समझाया गया उन्हाने अपने उद्बोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी अति आवश्यक है। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अभिभावकों के लिए आयोजित खेल से हुआ जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभिभावकों के सम्मान के लिए पुरस्कार की व्यवस्था की गई थी। फिर क्रमशः सभी खेलकुद आरंभ हुआ। प्रथम दिवस पर प्री प्राइमेरी के विद्यार्थियों का खेलकूद प्रतियोगिता रखा गया था। व इंडोर गेम्स केरम चेस व बेडमिंटन को 28 एवं 29 नवम्बर को प्रतियोगिता सम्पन्न कराया जा चुका था
दिनांक 19 दिसम्बर को 4 थे दिवस समापन सत्र* पर आज प्रातः काल कबड्डी खो-खो का फाइनल मैच सम्पन्न कराया गया सभी प्रतियोगिता रेड येलो ग्रीन ब्लु चारों हाउस के विद्यार्थियों के बीच हुई सभी प्रतिभागियों ने अपने टीम अपने हाउस को जीतने के लिए बहुत ही अच्छे ढंग से व खिलाड़ी भावना से खेला। खेल प्रतियोगिता के दौरान सभी विद्यार्थियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था विद्यालय की ओर से की गई थी । आज के इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि देवी अग्रवाल श्रीमती सुमन अग्रवाल विद्यालय के संचालक मनोज अग्रवाल किशोर अग्रवाल सुश्री वंशिता अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल उपस्थित रहे। सम्मानीय अतिथियों को तिलक अक्षत व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया । मुख्य अतिथियों के कर कमलो से विजयी खिलाड़ियों को पदक व स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । इस चार दिवसीय वार्षिक खेल कुद प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन ब्लु हाउस के छात्र-छात्राएँ में रहे स्पोर्टस चैंपियन होकर येलो हाउस के छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान पर रहे एवं दुसरे स्थान पर ब्लु हाऊस के छात्र-छात्राएँ रहे रहे एवं सी सी ए (पुरे साल जो पाठ्य सहगामी क्रियाएँ विद्यालय स्तर पर आयोजित होती है) चैंपियन ब्लु हाउस होकर प्रथम स्थान पर रहे एवं दुसरे स्थान पर रेड हाउस के छात्र छात्राएं रहे। पुरस्कार वितरण समारोह के पश्चात विद्यालय के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल जी के द्वारा खेल मैदान प्रज्वलित मशाल को दूध से शांति किया गया व सर्वोदय ध्वज को घ्वजोत्तोलन किया गया। चारों ही दिवसों में अधिक संख्या में अभिभावक गण नागरिकगण देखने के लिए आए हुए थे वह सभी खेलों का आनंद ले रहे थे एवं विद्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस खेलकुद प्रतियोगिता की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे थे व उनमें चर्चा परिचर्चा थी यही कारण है कि यहाँ अध्ययनरत विद्यार्थियों का सर्वांगिण विकास पर बल दिया जाता है। इसलिए कई विद्यार्थीगण इण्डोर एवं आउटडोर गेम्स में जोन स्टेट एवं नेशनल स्तर के खिलाडियों में उनका चयन होता रहता है। जिससे विद्यालय की र्कीति दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्राचार्य श्री रामकृष्ण पंडा जी के द्वारा चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद की सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया गया सभी शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया गया व इन सभी खेलों को संपन्न करने के लिए विद्यालय के खेल शिक्षक लोचन प्रकाश पटेल प्यारेलाल कुर्रे एवं शोभा आनंद स्वामी आत्मानंद चन्द्रपुर इनका विशेष तौर पर धन्यवाद ज्ञापित कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस खेल-कूद प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थीगण बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं वह उनमें एक अलग ही आनंद उत्साह एवं उमंग देखा जाता है।




