स्वास्थ्य जागरूकता की बड़ी पहल-शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल में एचपीवी टीकाकरण अभियान, छात्राओं को किया गया जागरूक. स्वास्थ्य विभाग शक्ति के सहयोग से आयोजित था कार्यक्रम

स्वास्थ्य जागरूकता की बड़ी पहल-शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल में एचपीवी टीकाकरण अभियान, छात्राओं को किया गया जागरूक. स्वास्थ्य विभाग शक्ति के सहयोग से आयोजित था कार्यक्रम kshititech
लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

स्वास्थ्य जागरूकता की बड़ी पहल-शक्ति के लिटिल फ्लावर स्कूल में एचपीवी टीकाकरण अभियान, छात्राओं को किया गया जागरूक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान के दौरान पात्र छात्राओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया तथा उन्हें टीके के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसत राम रात्रेसेक्टर सुपरवाइजरश्रीमती हेमलता मकर सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती जयंती राठौर (RHO) श्रीमती लक्ष्मी यादव (डाटा ऑपरेटर) बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर का प्रमुख कारण बन सकता है। समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इस गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी एवं सुरक्षित उपाय है। टीम ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा टीकाकरण से जुड़ी किसी भी भ्रांति पर विश्वास न करने की सलाह दी।विद्यालय के डायरेक्टर टी. पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनिस शेख ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालय की प्राचार्या संध्या सोनी ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने परिवार और समाज में भी स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज रश्मि यादव शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया तथा सभी छात्राओं के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading