हसदेव नदी पर बनेगा 991 मीटर लंबा पुल.33 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के लिए मिली स्वीकृति. क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री साय एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का किया धन्यवाद

हसदेव नदी पर बनेगा 991 मीटर लंबा पुल.33 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के लिए मिली स्वीकृति. क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री साय एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का किया धन्यवाद kshititech

हसदेव नदी पर बनेगा 991 मीटर लंबा पुल.33 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के लिए मिली स्वीकृति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल

शक्ति- जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह–दाहिदा मार्ग पर हसदेव नदी में 991 मीटर लंबे उच्च स्तरीय पुल एवं 384 मीटर पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए ₹32.23 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति पर वित्त विभाग की सहमति मिल गई है।पुल बनने से बम्हनीडीह सहित आसपास के अनेक गाँव तथा पुल के दूसरी तरफ नवागढ़ ब्लॉक के अनेक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।वर्तमान में लोगों को करीब 20-25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था , जो पुल बनने के बाद काफी कम हो जाएगा और आवागमन आसान होगा। तथा यह क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी।नागरिकों ने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का आभार व्यक्त किया है।एवं जनता का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य जल्दी से जल्दी शुरू हो और जल्द पूरा होकर क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले।इस महत्वपूर्ण स्वीकृति मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading