



बम्हनीनडीह-बिर्रा पहुंचे कृष्णकांत चंद्रा के समर्थन में बसपाइयों ने थामा भाजपा का दामन, कृष्णकांत चंद्रा ने कहा–जैजैपुर विधानसभा में भाजपा के पक्ष में हैं पूरा जन समर्थन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिर्रा में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे जहां भाजपा की रीति नीति और कृष्णकांत चंद्रा को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने से प्रभावित होकर 500 से अधिक की संख्या में महिला पुरुष व युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली । कृष्णकांत चंद्रा द्वारा सभी को पार्टी गमछा पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भाजपा का सदस्यता दिलाया गया,सदस्यता ग्रहण करने वालों का कहना है कि इस क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा का विधायक बनने आ रहे हैं जिस कारण इस क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़ गया हैं, वही कारण है कि इस बार हम सभी ने भाजपा से विधायक बनाने का थाना है,वहीं कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब समझ चुकी है कि जैजैपुर क्षेत्र में ऐसे पार्टी से विधायक बनना जरूरी है , जिसकी प्रदेश और केंद्र में सरकार हो और ऐसी पार्टी भाजपा पार्टी है,भाजपा पार्टी एक विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसका सरकार केंद्र में है और देश के अधिकांश राज्यों में भी इसकी सरकार है। आने वाले समय में भी केंद्र में प्रदेश में भी भाजपा की सरकार आएगी । ऐसी स्थिति में हमें जैजैपुर में भी भाजपा के विधायक बनाने की आवश्यकता है।
बम्हनीनडीह की गली गली गूंज उठी जय भाजपा नारो से,कृष्णकांत चंद्रा भाजपा का समर्थन करने हजारों की संख्या में शामिल हुए ग्रामवासी
सक्ति- जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में जाकर सघन जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा की जीत के लिए आशीर्वाद लिया जा रहा हैं। इसी कड़ी में दिनांक 31 अक्टूबर को वे ग्राम पंचायत बम्हनींडीह पहुंचे और गली गली घर घर जाकर जन जन का आशीर्वाद लिया, जहां हजारों की संख्या में ग्रामवासियों ने उनका समर्थन किया जिससे बम्हनीनडीह की गली गली जय भाजपा के नारो से गूंज उठी । कृष्णकांत चंद्रा के साथ जैजैपुर विधानसभा के सभी दिग्गज नेता व कार्यकर्ता भी शामिल रहे। आपको बता दे कि जैजैपुर क्षेत्र में भाजपा की लहर दौड़ पड़ी है। सभी ग्रामों में भाजपा बोल बाला है,कृष्णकांत चंद्रा ने गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैजैपुर क्षेत्र में अब तक भाजपा को सेवा करने का एक मौका भी नहीं मिला है। आप सभी सेवा का एक मौका बीजेपी को देवे। पिछले 15 सालों में जितना कार्य जैजैपुर में हुआ है, इसे दोगुनी विकास कार्य क्षेत्र 5 सालो में ही करनेगे और उन्होंने ग्रामवासियों से वादा किया कि वे ग्राम की सारी समस्याओं को प्राथमिकता से लेकर ग्राम का विकास करेंगे।



