सेवा और संस्कारों को समर्पित एक अनुकरणीय पहल-स्व. श्री गिरधारी लाल जी केडिया की स्मृति में उनके परिवार का अनुकरणीय संकल्प।श्री अग्रसेन साँझा चूल्हा के लिए प्रतिवर्ष ₹1,00,000 के सहयोग की घोषणा. डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने दी जानकारी

सेवा और संस्कारों को समर्पित एक अनुकरणीय पहल-स्व. श्री गिरधारी लाल जी केडिया की स्मृति में उनके परिवार का अनुकरणीय संकल्प।श्री अग्रसेन साँझा चूल्हा के लिए प्रतिवर्ष ₹1,00,000 के सहयोग की घोषणा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गाेयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्री अग्रसेन साँझा चूल्हा के बेहतर संचालन के लिए स्वर्गीय श्री गिरधारी लाल जी केडिया की पावन स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से उनके सुपुत्र श्री जयदयाल केडिया एवं उनके परिवार ने समाजसेवा की एक अत्यंत प्रेरणादायी पहल की है। उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने बताया कि केडिया परिवार ने श्री अग्रसेन साँझा चूल्हा के सेवा अभियान के लिए प्रति वर्ष ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का नियमित सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया है।
यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उन जरूरतमंद एवं स्वाभिमानी परिवारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है, जिनके घरों का चूल्हा जलाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर प्रयासरत है।श्री अग्रवाल ने कहा कि विशेष रूप से सराहनीय है कि परिवार ने अपने पूज्य पिताजी की स्मृति को किसी औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए उसे निरंतर चलने वाली समाजसेवा से जोड़ने का निर्णय लिया है।श्री अग्रसेन साँझा चूल्हा परिवार, श्री जयदयाल केडिया एवं उनके समस्त परिवार का हृदय की गहराइयों से अभिनंदन, स्वागत एवं आभार व्यक्त करता है।एवं हम भगवान श्री अग्रसेन जी एवं माता माधवी से प्रार्थना करते हैं कि स्वर्गीय श्री गिरधारी लाल जी केडिया की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए केडिया परिवार को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं निरंतर सेवा करने का सामर्थ्य प्रदान करें।उनका यह संकल्प अनेक जरूरतमंद परिवारों के घरों में वर्षभर खुशियों का चूल्हा जलाए रखेगा।श्री अग्रसेन साँझा चूल्हा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) द्वारा संचालित किया जा रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading