भाजपा महिला मोर्चा ने कल 30 नवंबर को बुलाई प्रेस वार्ता-महिला आरक्षण. परिसीमन पर पार्टी के नेता करेंगे मीडिया से चर्चा. दोपहर 12:00 बजे से आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार के प्रयासों पर होगी चर्चा

भाजपा महिला मोर्चा ने कल 30 नवंबर को बुलाई प्रेस वार्ता-महिला आरक्षण. परिसीमन पर पार्टी के नेता करेंगे मीडिया से चर्चा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल दिनांक 30 नवंबर 2026 दिन- सोमवार को एकात्म परिसर रायपुर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है।जिसमें संभावित परिसीमन, लोकसभा एवं विधानसभा सीटों के विस्तार और महिला आरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रयास पर प्रेस वार्ता में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता मीडिया से चर्चा करेंगे उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश की मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रियंका गिरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा उपरोक्त महत्वपूर्ण विषय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है।इस प्रेस वार्ता में संभावित परिसीमन, लोकसभा एवं विधानसभा सीटों के विस्तार तथा महिलाओं को 33 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार की पहल पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रियंका गिरी ने इस अवसर पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं वेब पोर्टल से जुड़े सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों को इस पत्रकार वार्ता में पहुंचने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading